5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां ट्रक व बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, पति-पत्नी को इस हाल में रैफर किया जयपुर

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Aug 28, 2018

One Died in Accident Of Truck And Bolero In Bansur Alwar

अलवर में यहां ट्रक व बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, पति-पत्नी को इस हाल में रैफर किया जयपुर

कस्बे के अलवर रोड पर गांव भूपसेड़ा के समीप स्थित कांजीपुरा नर्सरी के पास रविवार रात को बोलेरो- ट्रक की आमने- सामने की टक्कर में बोलरो चालक की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं पति- पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको जयपुर रैफर किया गया है। पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में सडक दुर्घटनाओं में चार जनों की मौत हो चुकी है।

कोतवाल सुरेश कुमार ने बताया कि गांव कांजीपुरा निवासी राजेन्द्र यादव रविवार रात करीब दस बजे अपने रिश्तेदारों को छोडऩे गांव हाजीपुर के पास एक ढाणी में जा रहा था। नर्सरी के पास बोलरो एवं ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में बोलेरो चालक राजेन्द्र यादव (38) की मौके पर पर मृत्यु हो गई। वहीं बोलरो में सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को जब्त कर ग्रामीणों की मदद से मृतक एवं घायलों को बानसूर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां से गंभीर रुप से घायल गांव हाजीपुर निवासी विक्रम यादव व अनिता यादव को जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं मृतक का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Read More :

गैस सिलैण्डर में लगी आग, एक झुलसा

रामगढ़. कस्बे के मुख्य किले द्वार के अन्दर एक कच्चे घर में रखे गैस सिलैण्डर में अचानक आग लग गई जिससे झोपड़ी व घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग से व्यक्ति झुलस गया। ग्रामीण पं. रतन शर्मा, दौलतराम, लेखराज व शंकरलाल आदि ने बताया कि किले के मुख्य द्वार के अंदर बने रामदेवा पुत्र भोलाराम बलाई के कच्चे घर में दोपहर बाद करीब तीन बजे घरेलू गैस चूल्हे पर दूध गर्म किया जा रहा था कि अचानक रेग्यूलेटर के पास गैस रिसाव के कारण आग लग गई। आग की लपटों ने कच्ची झोपड़ी व घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसी गोकुल चंद सैनी ने तत्परता दिखाते हुए सिलेण्डर को कच्चे घर से बाहर निकाला व मिट्टी खोदकर दबा दिया, जिससे विस्फोट होने का खतरा टल गया। परन्तु गोकल सैनी का हाथ बुरी तरह झुलस गया।