5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Open Mic : पत्रिका चेंजमेकर का संदेश जनता तक पहुंच रहा, चुनाव से पहले जनता खुलकर कर रही अपने मन की बात

पत्रिका ऑपन माइक के तहत चेंजमेकर्स जनता पर सकारात्मक संदेश पहुंचा रहे है, जिसके फलस्वरूप अब जनता के मन की बात उजागर हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 21, 2019

Patrika Changemakers Open Mic Meeting In Alwar

Patrika Open Mic : पत्रिका चेंजमेकर का संदेश जनता तक पहुंच रहा, चुनाव से पहले जनता खुलकर कर रही अपने मन की बात

अलवर. मेरा वार्ड, मेरी बात पत्रिका के अभियान के तहत अब नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाताओं के मन में यह बात आने लगी है कि इस बार अच्छा नेता ही चुनकर भेजेंगे। ताकि पूरे पांच साल जनप्रतिनिधि उनके बीच में रहे और जरूरत के विकास के कार्य कराए। सक्षम जनप्रतिनिधि होने पर भी विकास संभव है। जनप्रतिनिधि बनने के बाद जनता का कम खुद का ज्यादा ध्यान देने वाले जनप्रतिनिधियों से अब जनता ऊब चुकी है।

वार्ड 13 में नुक्कड़ सभा कर जन चेतना

वार्ड पार्षद के चुनावों में युवाओं का रुझान चरम पर है। वार्ड नंबर 13 में युवाओं ने मिलकर एक नुक्कड़़ सभा की। जिसमें वार्डवासियों को उनके वहां की समस्याओं के फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें दिखाया गया। युवा गर्वित शर्मा ने बताया कि वार्ड के चुनाव हर 5 साल में आते है जिनमें हम पार्षद चुनकर भेजते है लेकिन, हमारे वार्ड में आज तक कोई जमीनी कार्य नहीं हुआ है। हमारी माताएं बहनें पानी के लिए कितना परेशान होती हैं। अब लगने लगा है कि वार्ड की कमान अब युवा हाथों में लेनी होगी।

वार्ड 8 में जनमुद्दों पर बात

शहर के वार्ड 8 में जनमुद्दों पर बात होते होते चेंजमेर पर भी हुई। यहां कुछ युवाओं की टोली मतदाताओं के बीच में पहुंची। हर जगह पानी की समस्या सबसे पहले आती है। खासकर महिलाएं कहती है कि जनप्रतिनिधियों ने उनकी पानी की समस्या का समाधान नहीं कराया। मांगी लाल सैनी, आनी देवी, सुभाष सैनी व कमला देवी ने कहा कि जनप्रतिनिधि उस समय नहीं आते जब जन समस्या सामने होती है। अब हम अच्छे प्रतिनिधि को ही चुनेंगे। यहां युवाओं ने पत्रिका चेंजमेकर के बारे में भी जानकारी दी गई।