5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे हैं अलवर वासी, पिछले एक साल में इनते बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 08, 2018

Petrol-Diesel Price High In Alwar

प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे हैं अलवर वासी, पिछले एक साल में इनते बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अलवर. देश की राजधानी दिल्ली से निकटस्थ शहर होने के बावजूद अलवर जिले के लोग प्रति लीटर पेट्रोल डीजल पर दिल्लीवासियों से अधिक खर्च कर रहे हैं। ऑयल डिपो से दूरी और प्रति लीटर 20 पैसे तक लगने वाले एनसीआर सेस ने यहां तेल के दामों को और तीखा कर दिया है। राजधानी दिल्ली में कीमतें 80 रुपए के आस-पास होते ही कीमतों पर बहस शुरू हो गई है। जबकि अलवरवासी अर्से से यह भार झेल रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले एक साल में अलवर जिले में डीजल के भाव 15 रुपए प्रति लीटर से अधिक और पेट्रोल के भाव 10 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में ही यहां पेट्रोल डीजल की कीमतों में करीब दो रुपए से अधिक तक की बढ़ोतरी हो गई है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सप्ताह भर में पेट्रोल के भाव करीब डेढ़ रुपए प्रति लीटर आगे निकल गए। जो सीधे सीधे जनता की जेब पर बड़ा भार है।

एनसीआर होने के कारण यहां यूरो 4 का डीजल व पेट्रोल सप्लाई होता है। जिसकी कीमत दूसरे पेट्रोल व डीजल से अधिक होती है। दूसरा यहां प्रतिलीटर 17 से 20 पैसे प्रतिलीटर तक अलग से एनसीआर सेस वसूला जाता है। यहीं कारण है कि राजस्थान के अन्य जिलों से एनसीआर में डीजल व पेट्रेाल महंगा होता है। दूसरा बड़ा कारण दिल्ली की तुलना में राजस्थान में एक्साइज ड्यूटी व वैट सहित अन्य कर अधिक हैं। अभी प्रदेश में पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 22 प्रतिशत की दर से वैट वसूला जा रहा है। इसके अलावा पेट्रोल पर 1रु पया 50 पैस और डीजल पर 1 रुपए 75 पैसे का सेस अलग से वसूला जा रहा है।

पिछले साल एक सितम्बर को डीजल 61.96 रुपए, अब 77.18 रुपए

पिछले साल एक सितम्बर 2017 को अलवर जिले में डीजल के भाव 61.96 रुपए प्रति लीटर थे, जो ठीक एक साल बाद सात सितम्बर 2018 को 77.18 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। मतलब 15 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई। इसी तरह एक साल पहले पेट्रोल के भाव 72.83 रुपए थे जो अब 83.39 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए। पेट्रोल साल भर में 10 रुपए प्रति लीटर से अधिक बढ़ चुका है।

सात दिन में डीजल के भाव 77.18 पहुंचे

अलवर जिले के 31 अगस्त को डीजल के भाव 75.24 रुपए प्रति लीटर थे। जो ठीक सात दिन बाद 7 सितम्बर को 77.18 रुपया प्रति लीटर पहुंच गए। ठीक दो रुपए प्रति लीटर डीजल पर बढ़ चुके हैं। जिससे किसानों की चिंता व आमजन पर महंगाई की मार पड़ी है।

पेट्रोल के भाव 83.39 रुपए पहुंचे

पिछले माह की आखिरी तारीख 31 अगस्त को अलवर जिले में पेट्रोल के भाव 81.89 रुपए प्रति लीटर थे। जो सात दिन बाद सात सितम्बर को 83.39 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। ठीक डेढ़ रुपया प्रति लीटर पेट्रोल के भाव बढ़ गए हैं। इसी तरह एक्स्टा प्रिमियम पेट्रोल के भाव सात दिन पहले 84.64 रुपए थे जो अब 86.14 रुपए प्रति लीटर जा चुके हैं।