
Pm Modi In Alwar : प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे में हुआ बदलाव, अब 23 को नहीं, इस दिन अलवर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
राजस्थान के रण की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा हाईकमान की दिल्ली में हुई बैठक मे पीएम मोदी की मोहर लगने के बाद 131 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी हो गई है। अगली सूची भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान दौरे में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की पहले 23 नवंबर को अलवर में रैली होनी थी, लेकिन अब यह रैली 25 नवंबर को आयोजित होगी। इस रैली के लिए अभी जगह और समय निर्धारित नहीं हो पाई है।
अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अब 25 नवंबर को अलवर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिला भाजपा को यह कार्यक्रम मिल चुका है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2013 के चुनावों में भी अलवर आए थे, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री मोदी का 23 नवंबर को मध्यप्रदेश जाने का कार्यक्रम है, संभवत: इसलिए ही उनके दौरे की तारीख में बदलाव किया गया है।
Published on:
13 Nov 2018 02:03 pm
