4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी की जयपुर सभा से पूर्व प्रदेश में विरोध शुरु, पीएम व मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

PM Modi in Jaipur : प्रधानमंत्री मोदी की जयपुर में सभा से पूर्व उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 07, 2018

PM Modi in Jaipur : Protest against PM Modi jaipur visit

प्रधानमंत्री मोदी की जयपुर सभा से पूर्व प्रदेश में विरोध शुरु, पीएम व मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

अलवर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को जयपुर में सभा से पूर्व अलवर के कोटकासिम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका गया। कोटकासिम में सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे, और मोदी व वसुंधरा राजे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रधानमंत्री का पुतला स्थानीय कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में फूंका गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी जा रही। कोटकासिम सरपंच महावीर आचार्य ने कहा कि सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। जनता के खून-मेहनत की कमाई से दिए गए टैक्स के पैसों से सरकार अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। इससे देश का काफी नुकसान हो रहा है। कोटकासिम पुलिस थाने के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी व वसुंधरा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Read More : Modi Jaipur Visit : प्रधानमंत्री की जयपुर सभा में भेदभाव, कोई उड़ाएगा मठरी कचोरी का स्वाद, तो कोई कद्दू कैरी मे सिमट जाएगा

पीएम मोदी की जयपुर सभा के कारण हजारों विद्यार्थियों को हुआ नुकसान, इस तरह पढ़ाई पर पड़ेगा प्रभाव

विद्यार्थियों की पढ़ाई के नुकसान का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए अलवर जिले स 300 बसें भेजी गई। इसमें अधिकांश बसें निजी स्कूलों की थी, कांग्रेस ने इसपर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूलों की छुट्टी करवा रही है। सरकार को बच्चों की पढ़ाई की कोई चिंता नही है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण चौधरी, रामवतार चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, पूर्व उप प्रधान सत्यवीर सिंह यादव समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजपूतों ने भी किया विरोध

वहीं दूसरी ओर अलवर के घोड़ाफेर चौराहे पर राजपूत समाज की ओर से वसुंधरा राजे सरकार का विरोध किया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर राजपूत समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।