5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

police constable bharti : जिले मेें रोड़वेज बस, रेल में युवाओं का रैला, डिजीटल कफ्र्यू के साथ बिगड़ा यातायात

भर्ती का रैला: इंजन पर सवारी, आमजन को हुई परेशानी, लगा डिजीटल कफ्र्यू
3 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 15, 2018

police constable bharti : Bad traffic with digital curfew

रोड़वेज

पहले दिन जिले में 55 केन्द्रों पर आयोजित हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

अलवर. नकल गिरोह के साये में शनिवार को जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2018 की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान केन्द्रोंं पर जमकर कैंचियां चली। जो अभ्यर्थी पूरी बाजू की शर्ट पहनकर आए, उनकी शर्ट की बाजू परीक्षा से पूर्व काटी गई।
पुलिस ने एक-एक अभ्यर्थी की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान कई अभ्यर्थियों की शर्ट तक उतरवा ली गई। उनके जूते-चप्पल परीक्षा केन्द्र के बाहर रखवाए गए। महिलाओं के हाथों से चूड़ी, कलाया व सिर से दुपट्टा भी उतरवा लिए गए। इतना ही नहीं सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों व जैमर से नजर रखी गई। इस दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा केन्द्रों वाले क्षेत्रों में डिजीटल कफ्र्यू रहा। इस दौरान इंटरनेट, व्हाट्सअप, फेसबुक आदि बंद रहे। खुद जिला पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान कई केन्द्रों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व शुक्रवार रात भी पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी। इस दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले दिन परीक्षा में 51 हजार 553 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा रविवार को भी दो पारियों में आयोजित होगी।

ठसाठस चली ट्रेन और रोडवेज बसें

भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार को रेल व बसों में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। इस दौरान ट्रेनों में चेन पुलिंग की शिकायतें भी मिली। इसके चलते कई ट्रेनें शनिवार को देरी से अलवर जंक्शन पहुंची। रोडवेज को जयपुर, सीकर, हिण्डौन, बानसूर आदि मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। रोडवेज के अलवर आगार के ट्रैफिक मैनेजर सुनील भगवती ने बताया कि शनिवार को पहले दिन जयपुर, सीकर, हिण्डौन आदि के अभ्यर्थियों का अलवर सेन्टर आया। इसके चलते जयपुर के लिए लगभग 26, सीकर के लिए 3, हिण्डौन के लिए 16 व बानसूर के लिए एक अतिरिक्त बसें भेजी गई। उधर, रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस दिन ट्रेनों में भी अभ्यर्थियों की रेलमपेल रही। अभ्यर्थियों के जगह-जगह चेन पुलिंग करने से कई ट्रेनें देरी से अलवर पहुंची। चेन पुलिंग के कारण जयपुर-अलवर होलीडे स्पेशल ट्रेन 2 घंटा 20 मिनट देरी से 3 बजकर 10 मिनट पर अलवर पहुंची। जिसे देरी के चलते खैरथल की जगह वापस जयपुर भेजा गया। इस दौरान भी कई बार चेन पुलिंग की गई। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार को शहर में जाम के हालात रहे। परीक्षा में शामिल होने लगभग 50 हजार अभ्यर्थी अलवर पहुंचे थे।

डिजीटल कफ्र्यू :

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को अलवर जिले में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डिजीटल कफ्र्यू रहा। इस दौरान इंटरनेट सर्विसेज, एसएमएस, व्हाट्सअप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया सेवाएं बंद रही। रविवार को भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। इंटरनेट के बंद रहने का सबसे अधिक असर आमजन पर पड़ा। उनके मोबाइल सिर्फ बात करने के उपकरण बनकर रह गए। इंटरनेट सेवाओं के बंद रहने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन शॉपिंग, होटल व ट्रेन की बुकिंग सहित इंटरनेट सेवा से जुड़े अन्य कार्य नहीं हो सके। अलवर जिले की बात करें तो यहां लगभग हर युवा के हाथ में मोबाइल है। जिस पर ज्यादातर युवा व्हाट्सअप व फेसबुक चेटिंग आदि में लगे रहते हैं, पर मायूरी हाथ लगी ।

इन क्षेत्रों में रहा डिजीटल कफ्र्यू :

परीक्षा के लिए पुलिस ने जिले में 55 परीक्षा केन्द्र बनाए। इनमें से 25 परीक्षा केन्द्र अलवर शहर, 7 बानसूर, 10 बहरोड़, 4-4 खैरथल व नीमराणा, 2 किशनगढ़बास व 1-1 मालाखेड़ा, नारायणपुर व राजगढ़ में थे। इन केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो पारियों में परीक्षा हुई। इन क्षेत्रों में परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद रही।