1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में सेना भर्ती रैली की तैयारी जोरों पर, 5 अगस्त से आरआर कॉलेज के मैदान में भर्ती 

आरआर कॉलेज ग्राउंड में आगामी सेना भर्ती रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 5 अगस्त से शुरू होने वाली यह भर्ती रैली 23 अगस्त तक चलेगी। इसमें अलवर सहित आसपास के जिलों से लगभग 6 हजार युवा भाग लेंगे

less than 1 minute read
Google source verification

भर्ती के लिए तैयार वाटरप्रूफ टेंट (फोटो - पत्रिका)

आरआर कॉलेज ग्राउंड में आगामी सेना भर्ती रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 5 अगस्त से शुरू होने वाली यह भर्ती रैली 23 अगस्त तक चलेगी। इसमें अलवर सहित आसपास के जिलों से लगभग 6 हजार युवा भाग लेंगे, जो भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना संजोए हुए हैं।

सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बरसात के बाद भरे पानी की निकासी के लिए पाइप लगाए गए हैं और अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने में अधिकारी जुटे हुए हैं। भर्ती रैली के दौरान मेडिकल जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी। युवाओं में इस भर्ती रैली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।