5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानागाजी गैंग रेप पीडि़ता से मिले राहुल गांधी, बोले-ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं, पीडि़त को न्याय मिलेगा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने थानागाजी गैंग रेप पीडि़त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीडि़त को न्याय मिलेगा।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 16, 2019

Rahul Gandhi Met Thanagazi Gang Rape Victim

थानागाजी गैंग रेप पीडि़ता से मिले राहुल गांधी, बोले-ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं, पीडि़त को न्याय मिलेगा

अलवर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने थानागाजी गैंग रेप पीडि़त व उनके परिवार से मुलाकात की। गैंग रेप पीडि़त से करीब 15 मिनट तक बात करने के बाद राहुल गांधी मीडिया से रूबरू हुए। राहुल गांधी ने कहा कि वे पीडि़त परिवार से मिले हैं। उन्होंने विस्तार से बात की है। राहुल ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडि़त परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। राहुल ने कहा कि मैने जैसे ही यह बात सुनी तुरंत सीएम गहलोत को फोन किया, मैं यहां पहले आना चाहता था, लेकिन नहीं आ पाया। राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए यह इमोशनल बात है।

इस मामले में कार्रवाई कर पूरे देश में संदेश देंगे कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राहुल ने कहा कि न्याय मिलेगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राहुल गांधी ने कहा कि पीडि़त ने दिल से अपनी बात बताई है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानागाजी क्षेत्र में हुए एक और दुष्कर्म पीडि़त से मुलाकात के सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं उनसे भी जरूर मिलता, लेकिन बिहार में मीटिंग है।


वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भााजपा इस मामले में राजनीति कर रही हैं, जो कि पूरा देश जानता है। गहलोत ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरु की गई। पीएम अगर ऐसा झूट बोलेंगे तो बड़ा देश का दुर्भाग्य क्या होगा? भाजपा इस मामले में आंदोलन कर रही है, आप समझिये राजनीति कौन कर रहा है। गहलोत ने कहा कि वे पीडि़त को नौकरी देने का प्रबंधन कर रहे हें। पूरे राजस्थन मे अगर ऐसे मामले में एसएचओ ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना किया तो गहलोत ने एक और बड़ी घोषणा की, गहलोत ने कहा कि अलवर में क्राइम अधिक है, इसलिए जिले में पुलिस अधीक्षक लगाए जाएंगे। वहीं इस मामले में आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी, जिससे पीडि़त को न्याय मिल सके।