6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानागाजी गैंग रेप पीडि़त से आज मिलेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, खराब मौसम की वजह से बुधवार को नहीं आ पाए

थानगाजी गैंग रेप पीडि़त से मिलने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पहुंचेंगे, उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 16, 2019

Rahul Gandhi Thanagazi Visit To Meet Gang Rape Victim

थानागाजी गैंग रेप पीडि़त ने आज मिलेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, खराब मौसम की वजह से बुधवार को नहीं आ पाए

अलवर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को थानागाजी दौरे के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए, लेकिन अचानक दौरा स्थगित हो जाने से पुलिस प्रशासन की तैयारियां धरी रह गई। अब राहुल गांधी आज थनागाजी पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन को फिर से वही सुरक्षा इंतजाम की मशक्कत करनी पड़ रही है।।
थानागाजी में 26 अप्रेल को पति के सामने महिला से गैंगरेप मामले में राजनीति गर्माने के बाद नेता और जनप्रतिनिधियों के थानागाजी के खूब चक्कर लग रहे हैं। पीडि़त परिवार से मिलने बुधवार सुबह 9.30 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आना तय हुआ। इसकी अधिकृत सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन दौरे की तैयारियों में जुट गया। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर थानागाजी के आसपास, हैलीपेड से पीडि़ता के घर तक पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस पूरे इंतजामों के लिए पुलिस, एसटीएफ और आरएसी के करीब 225 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जिसमें करीब तीन एएसपी, पांच डीएसपी और दस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा गई।

प्रशासन के अधिकारी भी इंतजामों में लगे रहे। इसके अलावा हैलीपेड और पीडि़ता के घर के आसपास बेरिकेड्स और टैंट आदि लगाए गए, लेकिन अचानक से दौरा स्थगित होने से पुलिस प्रशासन की ये सब तैयारियां धरी रह गई। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयदीप शेरगिल द्वारा राहुल गांधी के गुरुवार को आने की सूचना देने से पुलिस प्रशासन की चिंता फिर बढ़ गई। अब पुलिस प्रशासन को फिर से वही सुरक्षा इंतजाम गुरुवार के लिए करने होंगे।

थानागाजी में सामूहिक बलात्कार पीडि़ता व उसके परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे थानागाजी आएंगे। बुधवार को दिल्ली में मौसम खराब होने से वे दिल्ली से उड़ान नहीं भर पाए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार सुबह 10 बजे थानागाजी पहुंचेंगे।

बुधवार को मौसम खराब होने से ईटीसी ने हैलिकॉप्टर उड़ाने की अनुमति नहीं दी। दिल्ली में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सुबह आठ बजे से मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। शेरगिल ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी अलवर आने और पीडि़ता व उसके परिवारजनों से मिलने के बाद दुष्कर्म की घटना पर राजनीति करने वालों को जवाब भी देंगे।