दरअसल, तीन दिन पहले तथाकथित गोरक्षकों द्वारा गोतस्करों की पिटाई का मामला सामने आया था। इसी मामले पर प्रतिक्रिया में आहूजा का विवादित बयान आया है। आहूजा ने कहा, 'गोतस्करी करोगे, गोकशी करोगे, तो यूं ही पिट-पिट कर मरोगे।' उन्होंने कहा कि गोतस्करों को जनता ने पीटा है और वे आरोप गोरक्षकों पर लगा रहे हैं।