पुलिस के अनुसार युवती ने रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव के दो दर्जन लोगों ने सात सितंबर की दोपहर करीब साढ़े़ बारह बजे एकराय होकर हाथों में लाठी, डंडे, फरसे लेकर उसके घर में घुसकर उसकी मां, दो भाई पर हमला कर दिया। उनके गंभीर चोट आई है। जमीन पर पटककर उसे बेअदब किया और छेड़छाड़ की। बाद में पड़ोसियों को इकठ्ठा होकर आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में घायल तीनों को सीएचसी पर उपचार किया गया। गंभीर अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।