अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चला। दोपहर से शुरू हुई बरसात रात तक जारी रही। जिलेभर में अधिकतर जगह आज भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। सकट कस्बे सहित आसपास के गांवों में दो दिन से रूक रूक कर चल रही बारिश के चलते 13 साल बाद सकट गांव की सुखी हुई नदी में फिर से पानी बह निकला। इससे नदी के बहाव क्षेत्र में बने दर्जनों एनिकटों पर चादर चल गई।