दरअसल, लालसोट क्षेत्र के नालावास व गोकुलपुरा गांव के ग्रामीणों ने मोरेल नदी पर एक अस्थायी कच्चा बांध बनाया है। जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों की अनूठी पहल को देखने के लिए विधायक रामबिलास मीना भी शनिवार को नालावास गांव पहुंचे। इस दौरान विधायक रामबिलास मीना को पानी से बचाने के लिए एक कार्यकर्ता ने अपनी पीठ पर बिठा लिया।