गंगापुरसिटी। वंदे भारत ट्रेन की वर्किंग को लेकर चल रहा विवाद थम गया है। ट्रेन के आगरा से उदयपुर ट्रिप के दौरान गंगापुर सिटी पहुंचने पर रेलवे के आला अधिकारियों व सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आगरा मुख्यालय के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर को उतारकर गंगापुरसिटी क्रू को चार्ज दिलवाया गया। इस दौरान रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।