उफनती फॉयसागर झील से आस-पास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। डिफेंस कॉलोनी, रावत नगर, बोराज, हाथीखेड़ा और आस-पास के इलाकों में बरसात से पानी भरा हुआ है। बांडी नदी से पानी की आवक से झील का जलस्तर बढ़ गया है। पाल टूटने के बाद वेग से पानी की निकासी हो रही है।