राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। मैसेज ऐप पर जाएं और कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए टाइप करें R10 रोल नंबर। टाइप किए मैसेज को 5676750 या 56263 नंबर पर भेज दें। थोड़ी देर में रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा। वहीं, 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आर्ट्स-R12A रोल नंबर, कॉमर्स-R12C रोल नंबर, साइंस-R12S रोल नंबर टाइप करें और 5676750 या 56263 नंबर पर भेजें।