शुक्रवार सुबह बांध के दो गेट खोले। शाम 5 बजे बढ़ाकर चार गेट संख्या 8,9,10 व 11 को खोलकर कुल 36 हजार 60 क्यूसेक पानी निकासी की गई। शाम 7.30 बजे फिर से उन्हीं गेटों से पानी की निकासी बढ़ाकर 54 हजार 90 क्यूसेक कर दी गई। शनिवार सुबह उन्हीं गेटों को तीन-तीन मीटर तक खोलकर पानी की निकासी 72 हजार 120 क्यूसेक कर दिया गया। सुबह 10 बजे फिर से गेट संख्या 7 से 12 तक यानि छह गेट खोलते हुए पानी की निकासी 96 हजार 160 क्यूसेक कर दी गई। जिसमें गेट संख्या 7 व 12 दो- दो मीटर व गेट संख्या 8,9,10, व 11 तीन-तीन मीटर तक खोलकर निकासी की गई।