3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: रूस से MBBS छात्र का शव अब तक नहीं पहुंचा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रूस में मृत मिले एमबीबीएस छात्र का शव ​अब तक भारत नहीं पहुंचा है। परिजन धर्मसिंह व राजू ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से अभी थोड़ा इंतजार करने का मैसेज मिला है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Nov 08, 2025

रूस से MBBS छात्र का शव अब तक नहीं पहुंचा गांव

मृतक छात्र अजीत चौधरी की फाइल फोटो; Patrika

अलवर/लक्ष्मणगढ़। रूस के ऊफ़ा में मृत मिले MBBS छात्र का शव ​अब तक भारत नहीं पहुंचा है। 19 अक्टूबर से लापता अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के कफनवाड़ा गांव निवासी अजीत चौधरी (22) पुत्र रूप सिंह का शव गुरुवार को व्हाइट रिवर से लगते बांध में मिला था।

राजस्थान के अलवर जिले का निवासी अजीत चौधरी 2023 में MBBS की पढ़ाई के लिए रूस गया था। उन्होंने बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।

परिजन धर्मसिंह व राजू ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से अभी थोड़ा इंतजार करने का मैसेज मिला है। 20 अक्टूबर को अजीत का जैकेट कॉलेज के पास स्थित एक नहर के किनारे मिले थे। तभी से छात्र की तलाश की जा रही थी। आखिर 19 दिन बाद शव बांध में मिला गया।

जल्द शव को भारत भिजवाने के प्रयास

परिजनों ने बताया कि वो न्यूयॉर्क में मौजूद अध्यक्ष प्रेम भण्डारी के सम्पर्क में हैं। उन्हें पोस्टमार्टम करवाने व शव को भारत लाने की जिम्मेदारी दी है। वो जल्द शव को भारत भिजवाने का प्रयास कर रहे हैं।

परिजनों ने प्रेम भंडारी से छात्र के शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में रखने और पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से करवाने व फोटोग्राफी करवाने की अपील की है।

शव भारत लाने में 6 लाख रुपए आएगा खर्च

इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। छात्र अजीत चौधरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद भारत लाने में 6 लाख का खर्चा आएगा। मृतक के पिता किसान है और आर्थिक स्थिति कमजोर है।

ऐसे में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अध्यक्ष प्रेम भंडारी की ओर से इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड से छात्र का शव भारत पहुंचाने में होने वाले करीब 6 लाख रुपए की राशि दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह फंड विदेश में रहने वाले हिंदुस्तानियों के लिए है, जो किसी के बीमार हो जाने पर इलाज या मौत होने की स्थिति में मृतक के शव को भारत पहुंचाने के काम में लिया जाता है। इसी फंड से रूस में मृत मिले अलवर जिले के निवासी छात्र का शव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।