10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: ‘कांग्रेस मुद्दाविहीन, इसलिए पूछ रही प्रधानमंत्री की जात’, यहां जानें PM मोदी भाषण की 10 बड़ी बातें

Rajasthan Assembly Election 2018: PM Modi In Awar, Takes On Congress
3 min read
Google source verification

अलवर

image

Nakul Devarshi

Nov 25, 2018

Rajasthan Election 2018: PM Modi in Alwar, top 10 statements

अलवर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस को जातिवाद का जहर घोलने वाली पार्टी बताते हुए कहा है कि उसके पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं हैं, इसलिए वह मोदी की जात पूछ रही हैं। पीएम मोदी ने यहां राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Assembly Election 2018) के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार की अपनी शुरुआत करते हुए कहा कि कांग्रेस जातिवाद में डूबी हुई हैं और उसके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भीषण जंग चल रही हैं और उसका उसके पास कोई जवाब नहीं हैं इसलिए चुनाव में मुद्दा बन जाता हैं कि मोदी की जात कौनसी हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव के समय भी कांग्रेस ने जाति को लेकर बवाल मचाया था और इस मुद्दे पर कुछ लोगों को निलम्बित भी किया और फिर दो महीनों बाद आ गले लग जा का काम किया।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भारत का मुखिया जब बाहर जाता हैं तो दुनिया जात पूछती हैं क्या, दुनिया तो भारत के सवा सौ करोड़ लोग दिखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र एवं पराजय को स्वीकार नहीं कर रही है। जातिवाद के जहर के कारण ही कांग्रेस की हरकते नजर आ रही हैं और कांग्रेस के अहंकार का राजस्थान का इतिहास साक्षी है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस दिनों-दिन नीचे गिरती जा रही है और उनके नेता राजनीति के संस्कार छोड़ दिये हैं तथा शिष्टाचार भूल गये हैं। उनकी चुनाव के मद्दों पर बहस की हिम्मत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में किये काम को चुनौती देकर मैदान में आना चाहिए लेकिन कांग्रेस के पिछले शासन के काम इतना बुरा रहा है कि उसकी वसुंधरा सरकार के कामों को याद करने की हिम्मत भी नहीं हैं।

यहां जानें पीएम मोदी के भाषण की टॉप 10 बातें

- 'अलवर की धरती अहंकार को दूर करने वाली धरती है, इस चुनाव में अलवर की धरती और अलवर के लोग नामदारों के अहंकार को चकनाचूर कर देंगे।'

- 'कांग्रेस के पास चुनाव का मुद्दा नहीं है तो वो अब मोदी की जात पूछ रही है। कांग्रेस जातिवाद का जहर फ़ैलाने से बाज नहीं आ रही है, कांग्रेस पार्टी जातिवाद के जहर में डूबी हुई है। दलितों और पिछड़ों के प्रति नफरत का भाव कांग्रेस की रगों में भरा पड़ा है।'

- 'कांग्रेस के नेता कोई मेरी मां को गाली को दें, कोई मेरी जाति को लेकर सवाल पूछे, मुझे आश्चर्य नहीं होता। ये बोलने वाला कोई हो लेकिन बुलवाने वाला तो नामदार ही होता, कांग्रेस को सब मालूम है किसके कहने पर होता है। जब गुजरात का चुनाव हो रहा था, वहां पर भी मेरा जाति को लेकर बहुत बड़ा हमला किया गया था फिर लोगों का गुस्सा नजर आया तो उनको सस्पेंड किया फिर दो महीने बाद गले लगा लिया।'

- 'बाबा साहब आंबेडकर को भारत रत्न मिलना चाहिए था लेकिन ये जातिवाद के जहर में डूबी कांग्रेस को इसकी याद नहीं आयी। एक ही परिवार की चार पीढ़ी को चार भारत रत्न एक ही घर में दीवारों पर चिपका दिये गये और इन्हें तब भी बाबा साहब याद नहीं आये।'

- 'मंडल कमीशन के खिलाफ राजीव गांधी ने जो जहर उगला था, जो भाषा का प्रयोग किया था, जो आलोजना की थी। वो आज भी हिन्दुस्तान पार्लियामेंट की दीवारों के बीच में गूंजती है।'

- 'यह राजस्थान है, यहां की जनता ने भैरोसिंह जी को लगातार दो बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है और कांग्रेस को कभी भी पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद नहीं दिया। कभी दिया भी तो आधा-अधूरा दिया, क्योंकि उनके प्रति यहां की जनता का मन ही नहीं लगता है।'

- 'राजस्थान में कांग्रेस के नेता भारत माता की जय बोलने की बजाए सोनिया गांधी की जय बोलने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए भारत माता से बड़ी भी कोई और माता है। कांग्रेस पार्टी का संस्कार देखिये, जो माओवादी और नक्सली निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारते हैं, गांव के स्कूलों को जला देते हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस के नेता क्रांतिकारी कहते हैं।'

- 'कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट में जाकर बोल रहें है कि राम मंदिर केस की सुनवाई 2019 से पहले नहीं होनी चाहिए।'

- 'कांग्रेस में तो हर गली-मोहल्ले में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। उनकी पूरी पार्टी मुख्यमंत्री पद पर इतना कन्फ्यूज है, उनके नेता इतने कन्फ्यूज हैं, तो पार्टी फूल नहीं तो क्या होगी।'

- '50 वर्षों में कांग्रेस सरकारों ने जितने मेडिकल कॉलेज खोले हैं उतने ही मेडिकल कॉलेज वसुंधरा जी ने 5 साल में खोल दिए। आप तय कीजिए 50 इंतजार करना है या 5 साल में काम पूरा करने वाली वसुंधरा सरकार चाहिए।'