
rajasthan election 2023 : अलवर। लोकतंत्र का उत्सव...विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। शांति रही लेकिन अपेक्षाकृत मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ पाया। पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में 0.44 गिरावट दर्ज की गई है। इस मत प्रतिशत की गिरावट ने इस बार भाजपा व कांग्रेस को चकरघन्नी कर दिया। मठाधीश व राजनीतिक धुरंधर सीटों पर वोटों का गणित फिट नहीं कर पा रहे हैं। वोटों के इस उतार-चढ़ाव में राजनीतिक दलों का फायदा होता है लेकिन इस बार मामूली ही बढ़त हुई। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा तय नहीं कर पा रही हैं कि फायदा किन सीटों पर उन्हें अधिक हैं और कौनसी सीटों पर नहीं।
पहले ये था मतदान प्रतिशत : वर्ष 2013 में जिले का वोटिंग प्रतिशत 77.58 रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ा था। सरकार प्रदेश में भाजपा की बनी। यहां एक विधायक कांग्रेस, भाजपा के 9, राजपा का एक विधायक जीता था। इसी तरह 2018 में मतदान प्रतिशत 74.41 रहा। यानी 3.17 फीसदी गिरा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। यहां निर्दलीय 2, बसपा 2, कांग्रेस 5, भाजपा 2 विधायक जीते। राजनीतिक पंडित कहते हैं कि मतदान का प्रतिशत हर चुनाव में बढ़ना चाहिए। इसका कारण ये है कि लोग जागरूक हो रहे हैं लेकिन ऐसा हकीकत में होता नहीं दिख रहा। हालांकि पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत में पिछले चुनाव की अपेक्षा 3 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है।
तिजारा, मुंडावर छोड़कर बाकी सीटों पर गिरा मतदान : तिजारा व मुंडावर विधानसभा सीट पर मतदान प्रतिशत बढ़ा है जबकि बहरोड़, बानसूर, थानागाजी, अलवर ग्रामीण, रामगढ़, राजगढ़, कठूमर में मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव से कुछ कम हुआ है। अलवर शहर व किशनगढ़बास का भी मतदान प्रतिशत गिरा है।
ये है विधानसभावार वोटों का आंकड़ा
| विधानसभा | 2013 | 2018 | 2023 |
| तिजारा | 84.10 | 82.08 | 85.15 |
| किशनगढ़बास | 78.86 | 77.85 | 78.05 |
| मुंडावर | 79.23 | 73.92 | 75.69 |
| बहरोड़ | 77.12 | 74.54 | 74.23 |
| बानसूर | 76.40 | 75.49 | 71.23 |
| थानागाजी | 80.22 | 79.28 | 76.07 |
| अलवर ग्रामीण | 76.97 | 75.75 | 74.34 |
| अलवर शहर | 69.47 | 67.64 | 65.68 |
| रामगढ़ | 79.01 | 78.93 | 77.41 |
| राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ | 76.30 | 71.27 | 69.46 |
| कठूमर | 74.72 | 70.87 | 71.05 |
Published on:
26 Nov 2023 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
