5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result 2018 Live : आज होगा अलवर के 125 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, इतने बजे आ जाएंगे चुनाव परिणाम

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 11, 2018

Rajasthan Election Result 2018 Live In Alwar

Rajasthan Election Result 2018 Live : आज होगा अलवर के 125 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, इतने बजे आ जाएंगे चुनाव परिणाम

अलवर. ईवीएम मंगलवार को जिले में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 125 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। मतगणना सुबह 8 बजे शहर के बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय परिसर में शुरू होगी। सुबह करीब 9 बजे से जिले की 10 सीटों के रुझान व दोपहर करीब 12 बजे से परिणाम आने की संभावना है। निर्वाचन विभाग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 125 प्रत्याशियों में से हार जीत का फैसला मतगणना में होगा। दस विधानसभा क्षेत्रों से 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें राष्ट्रीय दलों के 30, चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड दलों के 60 तथा निर्दलीय 35 प्रत्याशी शामिल हैं।

दस विधायक चुनने को 16.49 लाख ने डाले थे वोट जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए चुनाव में 16 लाख 49 हजार 389 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इनमें तिजारा में 182884, किशनगढ़बास में 177862, मुण्डावर में 158697, बहरोड़ में 158430, बानसूर में 166873, थानागाजी में 154465, अलवर ग्रामीण में 173398, अलवर शहर में 164539, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 168523 एवं कठूमर में 143718 मतदाताओं ने अपना विधायक चुनने लिए वोट डाले थे।

चुनाव परिणाम की घोषणा से चर्चा पर भी लगेगा विराम

विधानसभा चुनाव के लिए गत 7 दिसम्बर को मतदान करने के बाद जिले भर में जीत-हार की चर्चा शुरू हो गई थी। करीब तीन दिन जीत-हार की चर्चा के बाद मतगणना शुरू होने के साथ ही चर्चा एवं कयासों का दौर भी थम जाएगा। जिले भर से लोगों के जुटने की उम्मीदमतगणना के परिणाम जानने की उत्सुकता में जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों के अलवर में मतगणना स्थल के बाहर तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे लोगों में प्रत्याशियों के समर्थक एवं कार्यकर्ता भी शामिल होने की संभावना है।