
किशनगढ़बास से बसपा प्रत्याशी दीपचंद खैरिया जीते, सांसद करण सिंह यादव और विधायक रामहेत यादव को हराया
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। बसपा ने अलवर जिले में उलटफेर किया है। बसपा के प्रत्याशी दीपचंद खैरिया किशनढ़बास से चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस ने उनका टिकट काटा था, लेकिन अब उन्होंने सांसद करण सिंह यादव और विधायक रामहेत सिंह यादव को पटखनी दे दी। दीपचंद खैरिया दो बार कांग्रेस से हारे थे, इस बार उनका टिकट काटा गया, वे बागी होकर बसपा से चुनाव लड़े और जीत गए। अलवर जिले की 10 विधानसभा के परिणाम लगभग आ चुका है।
बहरोड़ से निर्दलीय बलजीत यादव जीते, अलवर ग्रामीण से कांग्रेस के टीकाराम जूली जीते, थानागाजी से निर्दलीय कांति लाल मीणा, राजगढ़ से कांग्रेस के जौहरी लाल मीणा जीते, कठूमर से कांग्रेस से बाबूलाल बैरवा, किशनगढ़बास से बीएसपी के दीपचंद्र खैरिया जीत चुके है। तो वही अलवर शहर से भाजपा के संजय शर्मा आगे चल रहे है। तिजारा से बसपा के संदीप यादव, बानसूर से शकुंतला रावत व मुंडावर से मंजीत चौधरी आगे चल रहे है।
Published on:
11 Dec 2018 02:03 pm
