
अलवर जिले का पहला नतीजा आया, बहरोड़ से निर्दलीय उम्मीदवार बलजीत यादव जीत
राजस्थान के रण में अलवर जिले की कई विधानसभा सीटों पर चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। हालांकि परिणाम आने से पूर्व लोगों की जुबान का काफी हद तक यही चर्चा थी, लेकिन मतगणना की शुरुआत में चर्चाएं गलत साबित हो रही थी। अलवर जिले की दस विधानसभा सीटों में फिलहाल सबसे मजबूत कांग्रेस के टीकाराम जूली नजर आ रहे हैं। अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट पर टीकाराम जूली 17वें राउंड तक 22 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं अलवर शहर से भाजपा के संजय शर्मा 9वें राउंड में 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
निर्दलीय भी पीछे नहीं, बलजीत यादव जीते
अलवर जिले में दो सबसे मजबूत निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। बहरोड़ से बलजीत यादव जीत गए हैं। वे करीब 5 हजार वोटों से जीते हैं। , यहां उनकी टक्कर आरसी यादव व पूर्व केबिनेट मंत्री जसवंत यादव के पुत्र मोहित यादव से थी। यहां बलजीत की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। वहीं थानागाजी सीट की बात करें तो यहां निर्दलीय उम्मीदवार कांति मीणा करीब 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उनकी टक्कर भाजपा के रोहिताश शर्मा व हेमसिंह भडाना से है।
Published on:
11 Dec 2018 01:11 pm
