5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए यहां ठंड में काफी देर तक हाइवे पर खड़े रहे लोग, लेकिन वे नहीं रुकी

भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद जयपुर जा रही थी, उनके स्वागत में कार्यकर्ता ठंड में खड़े रहे, लेकिन वो नहीं रुकी।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 12, 2019

Rajasthan Former Cm Vasundhara Raje Didn't Stop For Welcome In Behror

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए ठंड में काफी देर तक हाइवे पर खड़े रहे लोग, लेकिन वे नहीं रुकी, गुलदस्ता देने के लिए पीछे लगा दी गाड़ी

अलवर. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा उपाध्यक्ष बनाने के बाद पहली बार दिल्ली से जयपुर लौटते वक्त अलवर जिले के बहरोड़ में रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन वे नहीं रुकी। शनिवार को कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि राजे दिल्ली से जयपुर जाते समय बहरोड़ के एक निजी होटल में जलपान के लिए ठहरेंगी, इसके बाद कई कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर हाइवे पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। कार्यकर्ता डेढ़ घंटे तक उनके इंतजार में खड़े रहे, करीब साढ़े 7 बजे पूर्व मुख्यमंत्री राजे की गाड़ी व उनका काफिला आता दिखा तो कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में नारे लगाने शुरु किए। लेकिन उनका काफिला वहां नहीं रुका।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा व अन्य नेता फूल-गुलदस्ते लेकर खड़े रह गए, लेकिन भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राजे वहां नहीं रुकी। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता डेढ़ घंटे से हाइवे पर कडकड़़ाती ठंड में उनका स्वागत कर रहे थे। वसुंधरा राजे का काफिला वहां नहीं रुका तो कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देने के लिए 5 किलोमीटर उनका पीछा किया, लेकिन राजे नहीं रुकी। फिर कार्यकर्ता निराश होकर वापस लौट आए।