20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gaurav Yatra Alwar : अलवर में जहां से गुजरेंगी मुख्यमंत्री, उस रास्ते को चमकाया जा रहा, अगर बदला रूट तो प्रशासन की खुलेगी पोल

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 20, 2018

Rajasthan Gaurav Yatra In Alwar : Bad Condition of Alwar City

Gaurav Yatra Alwar : अलवर में जहां से गुजरेंगी मुख्यमंत्री, उस रास्ते को चमकाया जा रहा, अगर बदला रूट तो प्रशासन की खुलेगी पोल

शहर में मुख्यमंत्री के प्रवेश करने का रूट बदला तो प्रशासन व भाजपा के स्तर की सब तैयारी धरी रह जाएंगी। जिस रूट से मुख्यमंत्री शहर में प्रवेश करेंगी। सिर्फ उस रोड को चमकाया जा रहा है। कटीघाटी से एसएमडी सर्किल तक की रोड के आसपास पड़ा कचरा ही नहीं बल्कि मिट्टी उठाकर सफाई की गई है। घास फूस साफ करने में 40 से 50 कर्मचारी लगाए गए हैं। हाल में डिवाइडर पर बड़े-बड़े पौधे लगाने के बाद अब जल्दबाजी में पेंट भी किया जा रहा है। ऐसा ही पहले उप चुनाव के समय भी इसी रोड को चमकाया गया था। उसके बाद अब वापस यहां लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है।

जबकि आसपास की कॉलोनियों के हालात बद से बदतर हैं। सडक़ें तो चारों तरफ टूटी पड़ी हैं बल्कि कचरे से भी बदहाली छायी हुई है। गलती से या हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री का रूट बदल दिया गया तो असलियत सामने आ जाएगी। जिसका खमियाजा प्रशासन व पार्टी के जिम्मेदारों पर भी गाज गिर सकती है।

रेलवे स्टेशन से निकली तो मुश्किल हो जाएगा

रेलवे स्टेशन से काली मोरी रोड से मुख्यमंत्री निकली तो जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों का दम निकल जाएगा। यदि यह पता कर लिया कि इस तरह रोड की हालात कितने दिनों से बनी हुई है। भले ही सडक़ बनाने का कार्य चल रहा है लेकिन यहां पर करीब एक माह से अधिक समय से जनता परेशान है।

पुराने मोहल्लों में कचरा नहीं उठ रहा

शहर में मीणा पाडी, पहाड़ गंज, वार्ड चार, वार्ड पांच, धोबी गट्टा, फतह सिंह गुम्बद सहित अधिकतर कच्ची बस्ती, पुराने मोहल्लों में कचरे व सीवर की गंदगी से जनता परेशान हैं। यहां न डोर टू डो कचरा संग्रहण होता है न नालियों की सफाई हो रही है। कागजों में जरूर सब जगहों पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण दिखाया जा रहा है।