अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा मैं अब सबका हूं, पूरा अलवर मेरा है, उनकी प्राथमिकता यही रहेगी कि पानी के काम को पूरा किया जाए और मैं कभी भी अपनी प्राथमिकताएं नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। दस साल उन्होंने बेमिसाल काम किया, भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पांचवी महाशक्ति बनाया। गरीब कल्याणकारी योजना पर काम हुआ। देश ने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया और भारत को विश्व शक्ति बढ़ाने के लिए अब तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।