5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के विद्यार्थियों ने जाना फेक न्यूज को पहचानना, मतदान के लिए भी करेंगे जागरुक

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 14, 2018

Rajasthan Patrika Fake News Awareness Program With Alwar Students

अलवर के विद्यार्थियों ने जाना फेक न्यूज को पहचानना, मतदान के लिए भी करेंगे जागरुक

अलवर. राजस्थान पत्रिका की ओर से फेसबुक के साथ चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता सांझा अभियान सांझा अभियान ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ के तहत मंगलवार को बीएल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ फेक न्यूज और मतदाता जागरुकता को लेकर संवाद किया गया। इस संवाद में यह बात सामने आई कि फेक न्यूज समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

ऐसी न्यूज समाज में वैमन्यस्ता फैलाने का काम करते हैं। इस संवाद कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से फेक न्यूज के बारे में जानने, उसे पहचानने, उसकी सत्यता परखने के बारे में बताया गया। इसमें यह बताया गया कि सच, राय और अफवाह में किस तरह का अंतर होता है। विद्यार्थियों में स्वयं सच को परखने का नजरिया होना चाहिए। इसके साथ ही वे यह जागरुकता अपने अभिभावकों व परीचितों तक फैलाए। राय को किस तरह पहचाना जा सकता है।

इसके तरीके भी बताए गए। इसी प्रकार अफवाहों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस कार्र्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न उदाहरण के माध्यम से फेक न्यूज के बारे में बारे में जानकारी दी गई।

मतदान करने की ली शपथ

बीएल पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील बिल्खा ने विद्यार्थियों को फेक न्यूज से दूर रहने तथा उसे आगे फारवर्ड नहीं करने सहित 7 दिसम्बर को परीचितों व परिजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गइ्र्र। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्या सुमन बिल्खा ने पत्रिका के इस अभियान की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित था।

विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली और पोस्टर

इस संवाद कार्यक्रम में स्कूल का परिसर पूरी तरह रंगोली से सजाया गया था। इसमें बच्चों ने फेक न्यूज और मतदान से सम्बन्धित पोस्टर भी बनाकर लाए थे। इस अवसर पर अधिक से अधिक मतदान करने के बैनर लगाए गए थे।