5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के वीर विंग कमांडर अभिनंदन के आने का हो रहा इंतजार, देशवासी स्वागत के लिए आतुर

अभिनंदन वर्धमान का इंतजार पूरा देश कर रहा है। देशवासी स्वागत के लिए आतुर हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Mar 01, 2019

Rajasthan People Waiting For Abhinandan

देश के वीर विंग कमांडर अभिनंदन के आने का हो रहा इंतजार, देशवासी स्वागत के लिए आतुर

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के लिए देशवासी पलक पावड़े बिछाकर उसका इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कल उनकी रिहाई की घोषणा की है। इसके चलते देश का बच्चा बच्चा विंग कमांडर की सुकशल रिहाई का इंतजार कर रहा है। अलवर में भी उनकी वापसी की दुआएं की जा रही है। इस बारे में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया इस प्रकार व्यक्त की।

हमारे देश के जवानों की यही खासियत यही है कि वो जान दे सकता है। लेकिन दिल की आवाज को दुश्मन को नहीं बता सकता। विंग कमांडर अभिनंदन के हौंसले को सलाम करता हूं। उसके लिए शुभकामनाएं वो जल्द से जल्द अपने देश लौटें। हम सब भगवान से दुआ कर रहे हैं कि उनके साथ कुछ गलत ना हो। मोदी जी से निवेदन है कि वो आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करें जिससे की देश की जनता चैन से सो सकें। पाकिस्तान पर कभी विश्वास ना करें, उसने हमेशा से धोखा दिया है। भारत के सामने पाकिस्तान का कोई अस्तित्व नहीं है। एक बार आर पार की लड़ाई कर पाकिस्तान का नाम ही मिटा दो। प्रधानमंत्री पहल करें तो पूरा देश उनके साथ है।
अमर चंद मीणा, सेवानिवृत्त हवलदार मेजर, अलवर।


पाक की कैद में रहते हुए विंग कमांडर अभिनंदन ने जो हिम्मत दिखाई है। वो भारत के सैनिकों के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। पास्तिानी सेना उनसे कुछ भी नहीं उगलवा सकी। वो देश के सच्चे सपूत है।
मोनिका यादव, कॉलेज स्टूडेंट

हमारी दुआ है कि वो सकुशल वतन में वापस लौट। देशवासी उनका इंतजार कर रहे हैं। हम सभी इनके हौंसलों को सलाम करते हैं। उन्होंने भारत माता के बेटे होने का फर्ज निभाया है। अभिंनदन आपका स्वागत है।
श्वेता सैनी, कॉलेज स्टूडेंट

पाक ने बहुत सारी जानकारी लेनी चाहिए, लेकिन वो डरे नहीं, उनके चेहरे पर जो दृढ़ता थी, वो पाक को यह बताने के लिए काफी है कि भारत का हर सैनिक ऐसे ही दृढ़ता व हौंसले से देश की रक्षा कर रहा है। पाक उसे कभी झुका नहीं सकता।
निशा मीणा, कॉलेज स्टूडेंट

विंग कमंाडर अभिनंदन देश की शान बन गए हैं। उनके कैद में रहने के बाद उनके परिजनों ने भी बहुत हिम्मत दिखाई है। यदि पाक उन्हें रिहा नहीं करेगा तो उसका परिणाम भी उसे ही भुगतना होगा।
नियति शर्मा, स्कूल स्टूडेंट

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति है। भारत ने हमेशा ही पाकिस्तान की छोटी गलतियों को नजर अंदाज किया है। हम पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की शाहदात को खरब नहीं होने देंगे।
रामखिलाड़ी प्रजापति, युवा