5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर जाने की बात कह नहीं लौटा कांस्टेबल, सुबह रेल की पटरियों पर कटा मिला शव

घर जाने की बात कह नहीं लौटा कांस्टेबल, सुबह रेल की पटरियों पर कटा मिला शव  
2 min read
Google source verification

अलवर

image

rohit sharma

Jul 07, 2018

Rajasthan Police Constable commit suicide

Rajasthan Police Constable commit suicide

अलवर ।

प्रदेश में बढ़ती आत्महत्या की वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन खुदखुशी जैसी वारदातें हो रही है। राजस्थान के अलवर जिले के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत डबल फाटक के समीप शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से राजस्थान पुलिस में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई।

मृत राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। कांस्टेबल की खुदखुशी करने की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय मोर्चरी पहुंचाया।

READ : जेब में नहीं थे खाने के पैसे तो कर दी टैंपो चालक की हत्या, बहादुर अलवर पुलिस ने आरोपियों को इस तरह किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शाहजहांपुर हाल राठ नगर निवासी दिनेश मीणा पुलिस लाइन स्थित घुड़साल में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत था। जो कि अपने पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर लगा था। शाम 6:00 बजे बाद घोड़ों को दाना डालने के बाद वह घर जाने की बात कह कर चला गया । उधर शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि मृतक के भाई नितेश मीणा ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई दिनेश मीणा शुक्रवार शाम 4:00 बजे ड्यूटी के लिए गया था और रात तक घर नहीं पहुंचा । सुबह घर के समीप रेल की पटरियों पर उसका आधा कटा हुआ शरीर मिला। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर मौत के कारणों की तलाश की जा रही है ।

READ : चार दोस्तों के साथ आया, बाइक पर जबरन बिठाया, दो माह तक बंधक बना करता रहा गंदा काम, किसी तरह चंगुल ने निकली पीड़िता