6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस आईजी ने अलवर में यहां अचानक ली बैठक, पुलिस महकमे में मच गया हडक़ंप

जयपुर रेंज के आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने अलवर में अचानक पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 03, 2018

Rajasthan police IG took meeting of police officers in alwar

पुलिस आईजी ने अलवर में यहां अचानक ली बैठक, पुलिस महकमे में मच गया हडक़ंप

जयपुर रेंज आईजी हेमन्त प्रियदर्शी ने शनिवार को अलवर के लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक वृत के अध्ीान आने वाले के सभी थानाप्रभरियों की बैठक लेकर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने शनिवार को दस बजे पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गार्ड ऑनर का भी निरीक्षण कर पुलिस जवानों से बातचीत की। बाद में उन्होंने सीओ कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर सीओ राजेश मलिक से कार्यालय में बिजली, पानी की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर विद्युत आपूर्ति नहीं आने की स्थिति कम्प्यूटर सिस्टम पर काम करने में आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। जिस पर आईजी ने सीओ को सोलर लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश भी सीओ कार्यालय पहुंचे।

अलवर पुलिस ने शुरु की नई पहल, नहीं बच पाएंगे बड़े रसूखदार, सजा दिलाने में रहेगी आसानी

बाद में आईजी ने पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश की उपस्थिति में लक्ष्मणगढ़ सीओ सर्किल के सभी एसएचओ व सीओ की बैठक लेकर आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने थाने में आने वाले फरियादियों की समय पर सुनवाई करने तथा मुकदमों का समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधों को कंट्रोल करने के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होनेंं स्थाई वारंटियों, फरार चले आरोपितों को गिरफ्तार करने व नियमित नाकाबंदी कर अपराधों को रोकथाम करने की बात कही। इस दौरान उन्होनें थानों में पेडिंग पडे मामलों का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इधर, सीओ कार्यालय में बैठक के बाद आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस का औचक निरीक्षण कर एसएचओ प्रहलाद सहाय से आवश्यक जानकारी ली। इधर,आईजी ने शनिवार की सुबह राजगढ़ पुलिस थाने का भी औचक निरीक्षण किया। आईजी ने यहां थानाधिकारी को कार्य के संबंध में निर्देश दिए।