6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अपराध रोकने के लिए राजस्थान पुलिस न कसी कमर, घायलों की भी करेंगे मदद

राजस्थान पुलिस की ओर से दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अपराध को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 13, 2018

Rajasthan police jawan posted on delhi jaipur highway to reduce crime

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अपराध रोकने के लिए राजस्थान पुलिस न कसी कमर, घायलों की भी करेंगे मदद

अलवर. अलवर में हाइवे पर बढ़ रही अपराध की वारदातों में अब कमी आएगी। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर होने वाली वारदातों को रोकने के लिए अब 24 घंटे पुलिस की नजर रहेगी। इसके अलावा सडक़ हादसों मे घायल होने वालों को भी तत्काल प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए पुलिसकर्मी हर समय तैनात रहेंगे।

मंगलवार को दक्षिण मंडल रेवाड़ी के आईजी डॉ. सीएस राव ने हाइवे पर बनाए गए टै्रफिक सब बूथों का शुभारंभ कर झंडी दिखाते हुए राइडर्स को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल द्वारा की गई। आईजी ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस की यह सराहनीय पहल है तथा इसका श्रेय एसपी राजेश दुग्गल को जाता है। पुलिस की ओर से रेवाड़ी जिले की सीमा में पडऩे वाली दिल्ली-जयपुर हाइवे की दूरी पर छह टै्रफिक सब बूथ बनाए गए हैं। बूथ पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी हर सुविधा से लेस होंगे। पुलिस की इस कार्ययोजना से अपराधों पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर सडक़ हादसों मे घायल होने वालों को प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाने में भी यह कार्ययोजना कारगर सिद्ध होगी।

एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर कापड़ीवास बॉर्डर से जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर तक 6 टै्रफिक सब बूथ बनाए हैं। इन पर 18 जवान दिन में व 18 जवान रात में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। हाइवे पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी के साथ-2 हैलमेट, वायरलेस सेट, मोबाइल फोन, टॉर्च, रात के समय पहनी जाने वाली रिफ्लेक्टर जैकिट के अलावा आधुनिक हथियारों जैसी हर सुविधा से होगी।

उन्होंने बताया कि हाइवे पर लोगों की मदद के लिए मोबाइल नंबर 7419757501, 7419757502, 7419757503, 7419757504, 7419757505, 7419757506 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महिला अपराधों में कमी लाने के लिए महिला कॉलेज व कन्या स्कूल सहित महिलाओं के अधिक आवागमन वाले स्थानों पर महिला राइडर नजर आएंगी। कोई भी महिला मदद के लिए मोबाइल नंबर 7419757507, 7419757508, 7419757509, 7419757510, 7419757511 पर संपर्क कर सकती है। सूचना मिलते ही महिला राइडर मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचेगी।