4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में राजस्थान रोडवेज में स्टेयरिंग खराब होने के बाद हुआ भीषण हादसा, सवारियां का हुआ ऐसा हाल, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

अलवर में विजय मंदिर के समीपराजस्थान रोडवेज बस की स्टेयरिंग खराब होने के कारण हादसा हो गया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

May 28, 2018

Rajasthan roadways bus accident in alwar due to staring failure

अलवर में राजस्थान रोडवेज में स्टेयरिंग खराब होने के बाद हुआ भीषण हादसा, सवारियां का हुआ ऐसा हाल, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

अलवर. राजस्थान रोडवेज की खामियों व तकनीक के कारण फिर से सवालों के घेरे में है। इसका एक उदाहरण अलवर में सामने आया है। अलवर-बहरोड़ मार्ग पर विजयमंदिर के पास रविवार सुबह स्टेयरिंग में आई खराबी से रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सरस डेयरी की एक पिकअप से जा टकराई। घटना में बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गई। रोडवेज बस का आगे का शीशा टूट गया। टक्कर में पिकअप पलट गई और उसमें सवार चालक को मामूली चोटें आई। सूचना पर विजयमंंदिर पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने दोनों क्षतिगस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

सदर थाना पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 8.15 बजे मत्स्य नगर आगार की एक बस अलवर से बहरोड़ जा रही थी। बस में 21 सवारियां बैठी हुई थी। विजयमंदिर घूम पर अचानक बस के स्टेयरिंग में खराबी आ गई और चालक के भरकस प्रयास के बावजूद बस सामने से आ रही सरस डेयरी की एक खाली पिकअप से टकरा गई। घटना में रोडवेज बस का अगला शीशा टूट गया। वहीं, पिछले हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से पिकअप पलट गई।

इस दौरान गनीमत ये रही कि बस में सवार किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई। घटना में पिकअप चालक के मामूली चोटें आई, जिसे पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बाद में बस में सवार सभी सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य स्थान पर भेजा गया। इधर, मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक रामजीलाल मीणा का कहना है कि बस की पिकअप से टक्कर की जानकारी मिली है। घटना में किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।