5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रेल मे ही तेज गर्मी, 40 के पार पहुंचा तापमान, लोग हो रहे परेशान

राजस्थान में अप्रेल माह में ही गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है, तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 23, 2019

Rajasthan Weather : Summer Start In Rajasthan

अप्रेल मे ही तेज गर्मी, 40 के पार पहुंचा तापमान, लोग हो रहे परेशान

अलवर. पिछले दिनों हुई बारिश से भले ही दो दिन के लिए तापमान में कमी आई हो, लेकिन फिर से बैसाख की गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिन में तेज धूप के चलते जिले में अधिकतम तापमान बढकऱ फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि रविवार को 38 डिग्री दर्ज किया गया था। गत सप्ताह अचानक मौसम में बदलाव होने से दिन व रात के तापमान में भारी कमी आई। बारिश के चलते दो दिनों के लिए अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर आ गया था। बारिश का दौर खत्म होते ही गर्मी तेज हो गई। इस कारण रविवार को तापमान बढकऱ 38 डिग्री पर पहुंच गया।

पहले भी बढ़ चुका

बारिश के दौर से पहले भी जिले में तापमान 38 डिग्री को पार कर चुका है। इस कारण पिछले दिनों भी गर्मी का असर रहा है। बाद में बारिश से तापमान में कमी आई और गर्मी से कुछ राहत मिली।