5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगढ़ के मतदाताओं में वोट डालने का भारी उत्साह, तेजी से बढ़ रहा मतदान प्रतिशत, जानिए दोपहर 3 बजे तक कितना हुआ मतदान

रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। रामगढ़ में बंपर वोटिंग हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 28, 2019

Ramgarh Assembly Election Live Voting Percentage

रामगढ़ के मतदाताओं में वोट डालने का भारी उत्साह, तेजी से बढ़ रहा मतदान प्रतिशत, जानिए दोपहर 3 बजे तक कितना हुआ मतदान

रामगढ़ में इस बार वोटिंग प्रतिशत रेकॉर्ड तोड़ रहा है। रामगढ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह कुछ देर मतदान की गति धीमी रहने के बाद मतदान प्रतिशत में तेजी आई। रामगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे मतदान शुरु हुआ। तेज सर्दी के चलते सुबह मतदान की गति धीमी रही। पहले एक घंट में केवल 7.29 प्रतिशत वोट ही डल पाए। सूर्य की किरणे निकलने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ा और सुबह 11 बजे तक यह बढकऱ 29.37 प्रतिशत को पार कर गया। वहीं दोपहर 1 बजे तक 51.17 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक 68. 35 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

सुबह 9 बजे बाद क्षेत्र के ज्यादातर मतदान केन्दों पर मतदाताओं की कतार लगना शुरु हो गई। 11 बजे मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। क्षेत्र के सभी 278 मतदान केन्दों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। प्रारंभ में कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते लोगों को मतदान के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ा। बाद में सभी ईवीएम मशीनों की खराबी को दुरुस्त कराकर मतदान शुरु कराया गया। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुछ जगह हल्की-फुल्की नोंकझोंक को छोडकऱ मतदान शांतिपूर्वक रहा। भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने गोविंदगढ़ में बूथ संख्या 241 पर अपना मत डाला। रामगढ़ में जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह व एसपी राजीव पचार ने कई बूथों पर निरीक्षण किया। रामगढ विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं में खासा जोश है। रामगढ़ के कई बूथों पर भीड़ है। लेकिन मिलकपुर बूथ पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस बूथ पर लाइन में 70 से अधिक महिलाएं थी तो वहीं पुरुष भी 50 से अधिक की संख्या में लाइन में दिखे।