5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में बारिश ने पकड़ा जोर, झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर

अलवर में तेज बरसात के बाद नदी-नाले उफान पर हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 17, 2018

RIvers overflow after heavy rain in alwar

अलवर में बारिश ने पकड़ा जोर, झमाझम बारिश ने नदी-नाले उफान पर

अलवर. अलवर जिले में मानसून जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को शहर सहित जिलेभर में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। नौगावां के मुबारिकपुर में बरसाती नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बारिश से सिलीसेढ़ बांध का करीब डेढ़ इंच जलस्तर बढ़ गया। लम्बे समय बाद बारा वीयर के चलने से सूखे पड़े जयसमन्द में पानी आने की आस बंधी। सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार शाम 4 बजे से लेकर सोमवार शाम 4 बजे तक जिले में सबसे अधिक बारिश किशनगढ़बास में 50 एमएम दर्ज की गई। इस दौरान अलवर शहर में 33, कोटकासिम में 34, थानागाजी में 25, राजगढ़ में 21, रामगढ़ में 18, जयसमन्द में 27, तिजारा में 10, गोविन्दगढ़ में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बरसाती नाले में डूबने से एक युवक की मौत

नौगावां क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज बारिश के दौरान मुबारिकपुर में एक बरसाती नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार को बारिश के दौरान मुबारिकपुर में बरसाती नाला उफान पर था। इस दौरान एक युवक बनवारी बनवारी (28) पुत्र रामकुमार बच्चों को नाले में नहाने से मना कर रहा था। अचानक बनवारी का पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया । नाले में गिरने से वह लहरों की चपेट में आ गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

सिलीसेढ़ में बढ़ा पानी

बारिश से सिलीसेढ़ बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बारा वीयर के चलने से जयसमन्द में फिर पानी आने की आस बंधी है। सिंचाई विभाग के अनुसार सिलीसेढ़ बांध में रविवार को 17 फीट 6 इंच पानी मापा गया। जो सोमवार को बढकऱ 18 फीट 9 इंच पर पहुंच गया। बारिश से बघेरी खुर्द बांध का जलस्तर भी एक इंच बढकऱ 4 फीट 7 इंच पर पहुंच गया।सिलीसेढ़ पर अब पर्यटक पहुंच रहे हैं।

यूं चली बारा वीयर

सुबह 8 बजे गेज- 3 इंच
सुबह 9 बजे- 2 इंच
दोपहर 3 बजे- 2 इंच
दोपहर 4 बजे- 3 इंच