5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा के लिए बनाई 1 करोड़ 45 लाख की सडक़, तीन दिन में ही टूट गई

https://www.patrika.com/alwar-news/ Corruption In Road Construction
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 25, 2018

Road Broke down in alwar in just three days on construction

मुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा के लिए बनाई 1 करोड़ 45 लाख की सडक़, तीन दिन में ही टूट गई

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश की गौरव यात्रा पर है। जहां से उनकी यात्रा गुजर रही है, वहां साफ-सफाई के साथ हालत सुधारी जा रही है। मुख्यमंत्री राजे 20 से 22 सितंबर को अलवर में थी, उनकी यात्रा से पहले शहर को चमकाया गया। शहर की सबसे मजबूत सडक़ पर एक करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से दोबारा सडक़ बनाई गई, लेकिन गौरव यात्रा के लिए बनाई गई यह सडक़ गौरव यात्रा तक ही टिक सकी। अलवर शहर में अशोका टाकीज से नेहरू गार्डन तक करीब तीन किलोमीटर की 1.45 करोड़ रुपए की सडक़ तीन दिन बाद ही उधडऩा शुरू हो गई है। यहीं नहीं एरोड्रम रोड पर घटिया टाइल्स पहले ही जांच के घेरे में आ चुकी हैं। उधर, एनसीआर के प्रोजेक्ट के जरिए बन रही सडक़ें भी बारिश में धंस रही है। यह सब बजट को ठिकाने लगाने के सबूत सामने आने लगे हैं। मामले की गहराई से जांच की गई तो कई अधिकारियों तक इसकी आंच पहुंचेगी।

अशोका टाकीज से नेहरू गार्डन के बीच सडक़ बनाने से पहले राजस्थान पत्रिका ने यह प्रमुखता से यह सवाल उठाया था कि अच्छी खासी सडक़ को दुबारा बनाया जा रहा है। जो एक तरह से बजट ठिकाने लगाने का काम है। अब उस पर मुहर भी लग गई है। नई बनाई गई सडक़ तो बिखर गई और पुरानी सडक़ पहले जैसी है। नई सडक़ पूरी तरह से बिखर गई है। पूरे रोड पर रोडिय़ां ही रोडिय़ां निकल गई हैं। कहीं मजबूती नहीं दिख रही है। एक ही बारिश में यह हाल हो गया तो लगातार बारिश में तो सडक़ दिखेगी भी नहीं।

एसीएस ने लताड़ा एक दिन पहले

एक दिन पहले ही अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गोयल ने पीडब्ल्यूडी व यूआइटी के अधिकारियों को लताड़ा है कि सडक़ों के किनारे पानी भरा है। इस तरह सडक़ें बनाई जाएंगी तो बार-बार टूटेंगी। पानी निकलने का इंतजाम जरूरी है। एरोड्रम रोड पर घटिया इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलक्टर मामले की जांच कर रिपोर्ट करेंगे। इसी तरह वहां भी बजट ठिकाने लगाने का कार्य हुआ है तो जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।

एनसीआर की सडक़ें भी धंस रही

कटी घाटी से एसएमडी तक एनसीआर प्रोजेक्ट के तहत सडक़ बनी है। जो कई जगहों से धंस गई है। यह सडक़ भी करीब दो माह पहले की बनी है। एसएमडी सर्किल के निकट, स्टेडियम के पास सहित कई अन्य जगहों पर सडक़ धंसी है। जिसके कारण एसएमडी के निकट एक बस धंस गई। इन मुख्य रोड के अलावा कॉलोनियों में बुरा हाल है। वहां तो कोई सडक़ ही सलामत नहीं बची है।

अधिकारी ने माना टूट गई सडक़

यह सही है कि अशोका टाकीज से नेहरू गार्डन के बीच बनाई गई नई सडक़ टूट गई है। जो तीन दिन पहले ही बनाई है। लेकिन अभी काम चल रही रहा है। ठेकेदार को भुगतान नहीं किया है। दुबारा से तुरंत बनाने का कार्य कराएंगे।
-श्रीराम मीणा, एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी।