5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां बनने से पहले ही उखड़ गई सडक़, अब लोगों में दिख रहा आक्रोश

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 07, 2018

Road damage before construction in alwar

अलवर में यहां बनने से पहले ही उखड़ गई सडक़, अब लोगों में दिख रहा आक्रोश

अलवर. विजय मंदिर के आगे पड़ीसल, घाटला होते हुए खैरथल रोड के शुरूआत निर्माण की पोल खुलने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। खुद लोगों का कहना है कि सडक़ का घटिया निर्माण सबके सामने है। जिम्मेदारों को खूब शिकायत की गई है। पहली बार सडक़ की चौडाई बढ़ी है। फिर भी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एमएल मीणा का कहना है कि देखिए अभी सडक़ का निर्माण हो रहा है। जहां भी शिकायत आती है उसकी जांच करते हैं।

इनका कहना है

पड़ीसल, घाटला होते हुए खैरथल तक बनाए जा रही सडक़ के निर्माण में खामी बरती जा रही है। इस कारण सडक़ उद्घाटन होने से पहले ही बिखरने लगी है। इस रोड की लंबे समय से खैरथलवासियों की मांग थी। यहां के लोगों के लिए यह रोड जीवन रेखा है। सडक़ का निर्माण पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की जयपुर में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
सिमरत कौर, कांग्रेस नेता

सडक़ निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बनने से पहले ही सडक़ का उखडऩा सडक़ निर्माण की खामी की पोल खोलती है। सडक़ स्वीकृत हुई तो निर्माण में अनियमितता से इसके लंबे समय तक चलने की उम्मीद ही खत्म हो गई।
रवि चौधरी, खैरथल निवासी

सरकार ने एनसीआर में करोड़ों रुपए खर्च कर पड़ीसल से खैरथल तक सडक़ का निर्माण शुरू कराया, लेकिन सडक़ की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि सडक़ का उद्घाटन तो दूर, वह अभी से कई जगह से उखडऩे लगी है।
अनिल खंडेलवाल , खैरथल

सडक़ निर्माण में अनियमितता बरतने वाले दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिला प्रशासन को इस सडक़ की गुणवत्ता की जांच करानी चाहिए, जिससे सडक़ निर्माण के दौरान की जा रही खामी उजागर हो सके।
हीरालाल सिंधी, खैरथल

एेसी सडक़ बना रहे हैं थोड़ी सी बारिश में अपने आप बिखर रही है। एकदम घटिया सडक़ बनाई जा रही है। अधिकारियों की कोई मॉनिटरिंग नहीं होने से ठेकेदार की मनमर्जी हो रही है।
-इजाजुद्दीन, निम्बेडा, निवासी