5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरिस्का में बघेरे के शिकार के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 26, 2018

sariska : Hunter surrendered in bansur forest office

सरिस्का में बघेरे के शिकार के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

आरोपी तीन रिमांड पर

बानसूर. वनविभाग की टीम ने बघेरे के शिकार में मंगलवार शाम को शिकारी की ओर से आत्मसमर्पण के बाद शिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शिकारी को बुधवार को बानसूर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
वनविभाग के क्षेत्रिय वन अधिकारी जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि सरिस्का बफर क्षेत्र स्थित छींड जयसिंहपुरा में शिकारी ईश्वरमल गुर्जर ने अन्य शिकारी निवासी खरेटा सरदार छबेग उर्फ छिग्गी, बलदेव उर्फ बलवेन्द के साथ मिलकर अपने खेत में चार माह पूर्व बिजली के नंगे तार लगाकर बघेरे का शिकार किया था। शिकारियों ने मिलकर शिकार के बाद बघेरे को खेत के पास में ही जयसिंहपुरा गांव के कुएं में डाल दिया था। मुखबिर की सूचना पर सरिस्का वन विभाग टीम की ओर से 19 जुलाई को गांव जयसिंहपुरा में कुएं की तलाशी के दौरान वनविभाग की टीम को कुएं से बघेरे की 67 हड्डियां बरामद हुई थी। बरामद हड्डियों को वनविभाग की ओर से भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में जांच के लिए भेजा गया। हड्डियों की बरामदगी के बाद वनविभाग की टीम की ओर से शिकारी के विरुद्व कई जगह दबिश दी गई। इस पर मंगलवार शाम को शिकारी ईश्वरमल गुर्जर ने सरिस्का वनविभाग की टीम के सामने आत्मसमर्पण किया। वहीं दो शिकारी छबेग उर्फ छिग्गी एवं बलदेव उर्फ बलवेन्द्र अन्य शिकार के मामले में पहले से बहरोड जेल में बंद है। इस कार्रवाई रेंजर जनेश्वर चौधरी सहित सरिस्का टीम के सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है की वनविभाग की टीम की ओर से छींड जयािसंहपुरा में चार दिन तक तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में शामिल चार टीमों ने जयसिंहपुरा के कई कुओं की तलाशी ली। टीम की मुखबीर से सूचना मिली थी। वनक्षेत्र में गायब एसटी 5 की किसी ने हत्या कर कुएं में डाल दिया।

----------------------------------------------------------------------------------------

शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

नीमराणा पुलिस ने जून 2017 में थाने पर दर्ज एक टाटा 407 वाहन चोरी के आरोप में वाहन चोर आमीर खान पुत्र अलताब खान मेव निवासी वार्ड नंबर 11 हथीन जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि मामडिया खुर्द जिला रेवाड़ी हरियाणा निवासी राजेश कुमार पुत्र दयाराम अहीर ने थाने पर कस्बा के एस-15 रीको कॉम्पलेक्स आफिॅस के सामने खड़ी दो टाटा 407 चोरी का प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर वाहन चोर आमीर खान को गिरफ्तार कर लिया।