4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरिस्का sariska tiger के शावकों में दो बाघ व दो बाघिन

sariska tiger सरिस्का के शावकों में दो मेल व दो फीमेल टाइगर होने कीे उम्मीद है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 27, 2019

Today's last chance to enter the Pench National Park

Today's last chance to enter the Pench National Park

अलवर. सरिस्का sariska tiger के शावकों में दो मेल व दो फीमेल टाइगर होने कीे उम्मीद है। अभी एक शावक के मेल या फीमेल होने को लेकर संशय है।
गत आठ जून को sariska tiger बाघ एसटी-16 की मौत के बाद नकारात्मक सुर्खियों में आए सरिस्का के लिए जल्द ही पांच शावकों का नामकरण राहत भरा हो सकता है। सरिस्का में फिलहाल 5 शावक हैं, इनकी उम्र डेढ़-दो साल हो चुकी है। इनमें बाघिन एसटी-14 के तीन शावक व एसटी-12 के दो शावक शामिल हैं।

शावकों में दो बाघ sariska tiger की उम्मीद

सरिस्का के शावकों में दो या अधिक मेल टाइगर sariska tiger होने की उम्मीद जताई गई है। सरिस्का सूत्रों के अनुसार बाघिन एसटी-12 के शावकों में कम से कम एक मेल टाइगर तय है। इसी प्रकार बाघिन एसटी-14 के शावकों में भी कम से कम एक मेल टाइगर होने की उम्मीद है। वहीं दोनों बाघिनों के शावकों में एक-एक फीमेल टाइगर की उम्मीद जताई गई है। अभी एक शावक को लेकर संशय बना है।

सरिस्का sariska tiger में मेल टाइगर की कमी होगी दूर

शावकों में कम से कम दो मेल टाइगर मिलने की उम्मीद से सरिस्का में लंबे समय से युवा बाघ की चल रही कमी दूर होगी। वर्तमान में सरिस्का में केवल तीन मेल टाइगर हैं, इनमें बाघ एसटी-6, बाघ एसटी-13 व 15 शामिल हैं। इनमें बाघ एसटी-6 की उम्र करीब 15 साल है। वहीं सरिस्का में इन दिनों 8 बाघिन है, इनमें बाघिन एसटी-2, 3, 7, 8, 9, 10, 12 व 14 शामिल हैं।

अभी कम है सरिस्का sariska tiger में मेल टाइगर

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार तीन बाघिनों पर कम से कम एक युवा बाघ जरूरी है। इस लिहाज से सरिस्का में युवा बाघों की कमी है। इसी कमी को पूरा करने लिए पिछले ८ जून को रणथंभौर से एक युवा बाघ लाया गया, लेकिन उसकी कुछ दिन बाद ही सरिस्का में ट्रंक्यूलाइज करने के बाद मौत हो गई थी। इस कारण सरिस्का में युवा की कमी बरकरार रही।

शावकों में दो मेल टाइगर होने की उम्मीद

सरिस्का में वर्तमान में दो बाघिनों के ५ शावक हैं। इनमें दो मेल टाइगर होने की उम्मीद है। शावकों का जल्द ही नामकरण किया जाएगा।

सेढूराम यादव

डीएफओ, सरिस्का बाघ परियोजना