4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरिस्का में पर्यटकों के लिए खुल सकते हैं नए जोन

sariska turism news जयपुर में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए जोन खोलने पर हुई चर्चा
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 10, 2019

sariska tSariska Tourist New Zonesurism news

सरिस्का sariska turism news में पर्यटकों के लिए खुल सकते हैं नए जोन

अलवर. सरिस्का में मानसून के दौरान कुछ और नए जोन पर्यटकों के लिए खोले जा सकते हैं। जयपुर में गुरुवार को राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरिस्का में नए जोन खोलने को लेकर चर्चा की गई। मानसून के दौरान सरिस्का में फिलहाल एक जोन पर्यटकों के लिए खुला है।

मानसून के दौरान टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आवाजाही प्राय: बंद रहती है। इस कारण फिलहाल सरिस्का में पाण्डूपोल वाला एक जोन को छोडकऱ शेष जोन में पर्यटकों का प्रवेश बंद है। अलवर बफर जोन पर्यटकों को घूमने के लिए खुला रखा गया है।

अब नए जोन खोलने पर विचार

सरिस्का sariska turism news में पर्यटकों के लिए नए जोन खोलने पर विचार किया जा रहा है। वन्यजीव से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि अलवर बफर व सरिस्का के सुरक्षित क्षेत्र में कुछ नए जोन पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय जल्द हो सकता है। इस विचार के पीछे वन्यजीव अधिकारियों का मानना है कि मानसून के दौरान सरिस्का का जंगल हरा भरा होने से

पर्यटकों को खूब लुभाता है। पर्यटकों की आवाजाही से सरिस्का की ख्याति बढ़ सकेगी।

ब्रिडिंग व आराम का रहता है समय

मानसून के समय को वन्यजीवों के लिए ब्रिडिंग व आराम का समय माना जाता है। यही कारण है कि मानसून के दौरान टाइगर वाले जोन को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि जंगल में मानवीय गतिविधियों के चलते बाघ काफी तनाव में रहते हैं, इस कारण मानसून के दौरान उनके आराम के लिए पयटकों की आवाजाही रोकी जाती है। इसी कारण रणथंभौर में भी पांच जोन में पर्यटकों की आवाजाही रोकने का निर्णय किया गया है, वहीं फुल डे सफारी पर भी रोक लगाई गई है।

मीटिंग में नए जोन खोलने पर चर्चा, आदेश नहीं मिले

जयपुर में हुई मीटिंग में सरिस्का के सुरक्षित क्षेत्र व बफर जोन में कुछ नए जोन खोलने पर चर्चा हुई, लेकिन इस सम्बन्ध में अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं।
घनश्याम प्रसाद शर्मा

सीसीएफ, सरिस्का बाघ परियोजना