धारीवाल आज जब अलवर आए तो उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा कि भाजपा आपके "राजस्थान मर्दों का प्रदेश है " वाले बयान को लेेकर घेरती है, आपका क्या कहना है। इस पर धारीवाल ने एक बार फिर अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि "राजस्थान मर्दों का प्रदेश" है। इसमें क्या गलत है। राजस्थान में कई सूरमा पैदा हुए हैं। धारीवाल ने अपने बयान में आगे कहा, तो और क्या कहूं, और क्या कहलवाना चाहते हैं वो मुझसे? जब उनसे पूछा आपने महिला सुरक्षा के सवाल पर यह बात कही थी तो धारीवाल ने पलटवार करते हुए कि महिला सुरक्षा तो आपने पिछले आठ महीने में देख ली होगी।