28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ही ली अपनी 4 साल की बच्ची की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले में 4 वर्षीय बच्ची गरिमा का गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Apr 28, 2026

garima saini

मृतक बच्ची गरिमा. File Photo Patrika

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना इलाके में 17 अप्रेल को 4 वर्षीय बच्ची गरिमा का गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी राजेश मीणा ने मंगलवार को बताया कि आरोपी महिला शीला घटनास्थल पर लाया गया और मौका तस्दीक की गई। महिला मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है।

मामले के अनुसार 17 अप्रेल को शीला ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी चार वर्षीय पुत्री गरिमा की हत्या कर दी। बाद में अपने दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

राजगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा के अनुसार, पुराना राजगढ़ गांव में संतोष सैनी की पत्नी शीला (35) अपनी बेटी गरिमा (4) और पुत्र यश (6) के साथ कमरे में सो रही थी।

जानें पूरा मामला

17 अप्रेल सुबह करीब 6 बजे संतोष के बड़े भाई सूरज ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई। काफी देर बाद शीला ने दरवाजा खोला, तो शीला के दोनों हाथों से खून बह रहा था। गरिमा के गले पर रस्सी के निशान थे।

सूरज अपनी पत्नी रेखा की मदद से गरिमा को राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में आरोपी महिला के जेठ सूरज सैनी पुत्र पप्पू उर्फ रामफूल सैनी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।

राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है कि वह अपने भाई नीरज व संतोष के साथ एक ही मकान में रहता है। रिपोर्ट में उसने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई संतोष की पत्नी शीला सैनी ने अपनी बेटी गरिमा की गला दबाकर हत्या की है।

दिन में अपनी दादी के पास ही रहती थी गरिमा

यह भी बताया कि अक्सर दिन में गरिमा अपनी दादी के पास ही रहती थी। 16 अप्रेल की रात को भी वह अपनी दादी के पास सो रही थी।

रात करीब 10 बजे शीला वहां आई और गरिमा को लेकर अपने कमरे में चली गई। बाद में उसकी हत्या कर दी। सूरज सैनी का कहना है कि उसके छोटे भाई संतोष सैनी की शादी वर्ष 2017 में अलवर निवासी शीला सैनी के साथ हुई थी।