5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#ShuddhKaYuddha : फेक न्यूज को लेकर भरतपुर की छात्राएं हुई जागरुक, अब सच्चाई परखने के बाद खबरों को करेंगी शेयर

https://www.patrika.com/bharatpur-news/
less than 1 minute read
Google source verification
#ShuddhKaYuddha Bharatpur Girls Be Aware Of Fake News

#ShuddhKaYuddha : फेक न्यूज को लेकर भरतपुर की छात्राएं हुई जागरुक, अब सच्चाई परखने के बाद खबरों को करेंगी शेयर

भरतपुर. सोशल मीडिया पर दिनभर वायरल होने वाली कौन सी सूचना व खबर सही है और कौन सी गलत, इसकी पुष्टि करना जरूरी है। पुष्टि होने के बाद ही इस तरह की सूचनाएं व खबरें आगे शेयर करनी चाहिए। राजस्थान पत्रिका के 'शुद्ध का युद्धÓ अभियान के तहत गुरुवार को शहर के रूंधिया नगर स्थित आनन्द महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की बीएड व एसटीसी की छात्राओं को फेक न्यूज के प्रति जागरूक किया।

साथ ही छात्राओं को बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फेक न्यूज के उदाहरण देकर बताया गया कि किस तरह गलत सूचना व गलत खबर से लोगों के बीच झूठी व गलत सूचना पहुंचती है। इस अवसर पर छात्राओं ने राजस्थान पत्रिका के 'शुद्ध का युद्धÓ अभियान से जुड़कर फेक न्यूज को वायरल करने से बचने व परखने के बाद ही खबरें शेयर करने की बात कही।

सोशल मीडिया पर कई बार फेक न्यूज व इन्फॉर्मेशन वायरल होती रहती है। इससे लोगों को भी गलत सूचना मिलती है। पत्रिका का 'शुद्ध का युद्धÓ अभियान इस तरह की खबरों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अच्छा प्रयास है। मैं भी खबर की पुष्टि करने के बाद ही आगे शेयर करुंगी।
-तेजस्वी गोयल, विद्यार्थी

पत्रिका का शुद्ध का युद्ध अभियान फेक न्यूज के प्रति जागरूकता लाने का अच्छा कदम है। सोशल मीडिया पर मिलने वाली खबरों व सूचनाओं को परखकर ही आगे शेयर करना चाहिए। मैं भी पुष्टि करने के बाद ही खबरें आगे शेयर करुंगी।
- अंजली फौजदार, विद्यार्थी