11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे-बहू पर मां की हत्या का आरोप, गुपचुप में किया अंतिम संस्कार

कोतवाली थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के सामने सरपंच कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक महिला की उसके बेटे, पुत्रवधू व बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Sep 24, 2023

alwar_murder.jpg

बहरोड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के सामने सरपंच कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक महिला की उसके बेटे, पुत्रवधू व बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शनिवार सुबह गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले को लेकर मृतक महिला के भाई ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जालावास मुंडावर निवासी गजराज ने थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन कल्याणपुरा हाल निवासी कृषि उपज मंडी के सामने सरोज देवी पत्नी देशराज को शनिवार रात को भांजे हरपाल, उसकी पत्नी पूजा, साले तसींग निवासी सोमदत व उसके ससुर ने जमीन के रुपए व जमीन हड़पने के चलते उसकी हत्या कर दी और अंतिम संस्कार कर दिया।

रिपोर्ट में बताया गया कि सरोज देवी ने खुद के हिस्से की कुछ जमीन को बेच दी थी और उसके रुपए बैंक खाते में डलवा दिए थे,जिसको लेकर बेटे, बहू व बेटे के ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। कुछ समय पहले ही बेटा-बहू महिला को पीहर से घर लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर की टक्कर से हुई थी बाइक सवार दोनों युवकों की मौत, पसरा मातम

भाई को तीन दिन पहले फोन कर बताई हत्या करने की बात
सरोज देवी के भाई गजराज ने बताया कि उसकी बहन का तीन दिन पहले ही उसके पास फोन आया था और वह रोते हुए कह रही थी कि उसकी हत्या करने की साजिश बनाई जा रही है।

बेटे ने कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत
बेटे-बहू ने हत्या करने के बाद सरोजा का कुछ लोगों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे ने गांव में हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की बात बताई।

महिला की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार करने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अभी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों के साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है।
राजपाल यादव, थानाधिकारी, कोतवाली।