5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विख्यात पर्यावरणविद् सुनीता नारायण ने जलवायु परिवर्तन को लेकर बताई चौंकाने वाली बातें, पढ़कर आपको भी होगी चिंता!

Sunita Narain ने जलवायु परिवर्तन से खतरों से आगाह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तभी होगा देश का विकास।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 10 Feb 2020, 11:56 AM IST

Sunita Narain Latest Statement On Climate Change

विख्यात पर्यावरणविद् सुनीता नारायण ने जलवायु परिवर्तन को लेकर बताई चौंकाने वाली बातें, पढ़कर आपको भी होगी चिंता!

अलवर. Sunita Narain विख्यात पर्यावरणविद् सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ( Centre For Science And Environment ) की महानिदेशक ( Sunita Narain ) सुनीता नारायणन का कहना है कि देश में जलवायु और पर्यावरण में हो रहे बदलाव पर हम सिर्फ बातें नहीं करें। अब वक्त आ गया है कि पर्यावरण में हो रहे बदलावों को समझकर, इस गंभीर समस्या के निवारण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अगर पर्यावरण बचेगा, संसाधन बचेंगे, तभी देश का विकास हो पाएगा।

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलवर के तिजारा क्षेत्र के नीमली गांव में अनिल अग्रवाल एन्वायरमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय मीडिया सम्मेलन 'अनिल अग्रवाल संवाद 2020 के पहले दिन सुनीता नारायणन ने कहा कि 1982 में स्टेट ऑफ इंडिया एनवायरमेंट की पहली रिपोर्ट जारी होने के बाद समझ आया कि पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया में लगी भयानक आग से सबक लेने की जरूरत है। हमारे देश में भी वायु चक्रवात से लोगों की मौत हुई। प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए बदलाव लाने होंगे।

राजस्थान ने देश को पानी बचाना सिखाया

सुनीता नारायणन ने कहा कि राजस्थान ने देश को पानी बचाना सिखाया है। सभी को इस पर अमल करना होगा। तालाब को ही मंदिर-मस्जिद बनाना होगा। हमारे देश में जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून बदल रहा है। अब या तो अधिक वर्षा होती है या फिर बिल्कुल नहीं आती। यह प्रकृति के लिए नकारात्मक है। नारायणन ने कहा कि मानसून देश का वित्त मंत्री है। हमें समझना होगा कि जलवायु में किस तरह परिवर्तन हो रहा है। इसका हमारे ऊपर क्या असर पड़ रहा है। यह समझ पूरे देश में फैलाने की जरूरत है।