
मुण्डावर विधायक मंजीत चौधरी को हुआ स्वाइन फ्लू, जयपुर में चल रहा इलाज, जानिए कैसी है तबीयत
अलवर. अलवर जिले के मुण्डावर से भाजपा विधायक मंजीत चौधरी को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला है। वे इन दिनों जयपुर स्थित अपने निवास पर उपचार ले रहे हैं। विधायक चौधरी के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें सर्दी जुखाम की शिकायत थी। बाद में जयपुर में प्रारंभिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने वायरल बताया। दो-तीन दिन तक उपचार लेने के बाद तबीयत में सुधार नहीं होने पर पुन: जांच करवाई। जिसमें उन्हें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव बताया। हालांकि अभी फ्लू शुरुआती स्टेज पर ही है, और इसकी रिकवरी जल्द हो जाएगी।
चुनाव प्रचार में जुट गए थे मंजीत
मंजीत चौधरी महंत बालकनाथ के साथ पहले दिन ही चुनाव प्रचार में जुट गए थे। वे बालकनाथ के साथ जिप्सी पर सवार होकर मुण्डावर से अलवर तक प्रचार में शामिल थे। जबकि उस समय उनकी तबीयत खराब थी। अब चिकित्सक ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। तो वे कुछ दिन आराम ही करेंगे और अभी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
वहीं अलवर जिला कलक्टर को भी फरवरी माह मे स्वाइन फ्लू हुआ था, चिकित्सक ने उन्हें भी आराम करने की सलाह दी थी, अब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है।
Published on:
09 Apr 2019 03:39 pm
