31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Anganwadi Centre: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए आए मुरमुरे में दीमक लगी मिली, पैकेट खोलते ही निकली मिट्टी

Alwar News: अलवर जिले के थानागाजी ब्लॉक के बामनवास चौगान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Mar 29, 2026

Anganwadi Centre

बामनवास चौगान आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई को आए मुरमुरे के पैकेट में दीमक व मिट्टी। फोटो: पत्रिका

थानागाजी। अलवर जिले के थानागाजी ब्लॉक के बामनवास चौगान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आए पोषाहार के नमकीन मुरमुरे के बंद पैकेट को खोलने पर दो पैकेट के अंदर दीमक व मिट्टी मिले हुए मुरमुरे मिले हैं। ये भीगे हुए मुरमुरे सड़ांध मार रहे थे।

इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एलएचवी व सीडीपीओ को इनके फोटो भेजकर सूचना दी है। इस आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात एक मात्र कार्यकर्ता सरस्वती देवी गुप्ता ने बताया कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर 21 बच्चों का नामांकन है। सहायिका का पद 2 साल से रिक्त है।

3 से 6 साल के बच्चों के लिए होता है नमकीन मुरमुरे का वितरण

राजस्थान सरकार समेकित बाल विकास सेवाएं की ओर से आंगनबाड़ी सेवा योजना के तहत पूरक पोषाहार का निःशुल्क वितरण किया जाता है। उसके तहत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए नमकीन व मीठे मुरमुरे व गर्भवती महिलाओं के लिए मीठा व नमकीन दलिया, खिचड़ी, सादा दलिया आदि के बंद पैकेट वितरण के लिए आते हैं।

पिछले माह भी कई पैकेट खराब निकले थे

मार्च-2026 में दो दिन पहले ही सप्लाई लेकर आई गाड़ी में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आए नमकीन मुरमुरे के दो पैकेट खोले, तो उनमें दीमक लगी मिली। पैकेट के अंदर मिट्टी भी भरी हुई थी। मुरमुरे के पैकेट खोले, तो अंदर से गीले व सड़े हुए थे।

एलएचवी व सीडीपीओ को भेजी घटिया पोषाहार की फोटो

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने एलएचवी व सीडीपीओ को वाट्सऐप पर इनकी फोटो भेजकर घटिया पोषाहार की सप्लाई बंद करवाने व सप्लाई कम्पनी के ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। दोनों पैकेट उन्हाेंने फेंक दिए और एक पैकेट को बतौर सैंपल अपने पास रखा है। कार्यकर्ता सरस्वती देवी गुप्ता ने बताया कि फरवरी माह में जो सप्लाई आई थी, उसमें भी कई पैकेट खराब थे, जिन्होंने फेंका गया था।

जांच के लिए मंगवाए सैंपल

सीडीपीओ महाराम गुर्जर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत मिली है। जांच के लिए सैंपल भी मंगवाए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है।