6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानागाजी गैंग रेप मामले में अब इस मांग को लेकर अड़े किरोड़ी लाल मीणा, हजारों समर्थकों के साथ रेलवे ट्रैक के पास बैठे और फिर दी गिरफ्तारी

थानागाजी गैंग रेप मामले में राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गिरफ्तारी दी।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 11, 2019

Thanagazi Gang Rape Case : Kirodi Lal Meena Protest In Alwar

थानागाजी गैंग रेप मामले में अब इस मांग को लेकर अड़े किरोड़ी लाल मीणा, हजारों समर्थकों के साथ रेलवे ट्रैक के पास बैठे और फिर दी गिरफ्तारी

अलवर. थानागाजी गैंग रेप ( Thanagazi Gang Rape Case ) मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन इस मामले में अब किरोड़ी लाल मीणा ( Kirodi Lal Meena ) नई मांग को लेकर अड़ गए हैं।

राज्यसभा सांसद किरोड़ी मीणा ने शनिवार को अलवर में इस मामले के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर रैली निकालकर गिरफ्तारी दी। मीणा का अलवर कलक्ट्रेट का घेराव करने का कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने कहा कि कलक्टर के हाथ में कुछ नहीं है, इसलिए वे 14 तारीख को जयपुर कूच करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने रूप बास स्थित जगन्नाथ मंदिर मेला ग्राउंड में सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मीणा ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने की ऐसी घटना देश में नहीं हुई जो गहलोत सरकार मे हुई। गहलोत सरकार इस मामले में पर्दा लगा रही है। मीणा ने कहा कि अगर 14 तारीख तक कार्रवाई नहीं की तो जयपुर कूच करेंगे। मीणा ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज होने चाहिए, वे भी सलाखों के पीछे जाने चाहिए। मीणा ने इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग की। इसके साथ ही मीणा ने सरकार से 50 लाख रुपए देने की मांग की।

Kirodi Lal Meena Protest In Alwar" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/11/dsc_0222_4553996-m.jpg">

पुलिस ने फाटक से पहले रोका

राज्यसभा सांसद मीणा जगन्नाथ मंदिर ग्राउंड से रूपबास की ओर बढ़े, उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी थे। वे रूपबास फाटक पहुंचे तो वहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनके समर्थक रेलवे लाइन व उसके आस-पास इक_ा हो गए। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद उन्होंने दोपहर करीब ढ़ाई बजे गिरफ्तारी दी। उनके साथ ज्यादातर महिलाओं ने भी गिरफ्तारी दी।

ट्रेन को अलवर स्टेशन पर रोकना पड़ा

मीणा के समर्थक जिस समय रेलवे लाइन के आस-पास थे, उसी समय अलवर-जयपुर एक्सप्रेस को वहां से गुजरना था, लेकिन ट्रैक पर लोग होने के कारण ट्रेन को अलवर जंक्शन पर रोका गया।