5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानागाजी गैंग रेप मामले में हजारों लोगों ने अलवर-जयपुर हाइवे पर लगाया जाम, भारी पुलिस बल तैनात

अलवर जिले के थानागाजी गैंग रेप मामले में युवाओं ने अलवर-जयपुर हाइवे पर जाम लगा दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 08, 2019

Thanagazi Gang Rape Live Update : Jam On Alwar-Jaipur Highway

थानागाजी गैंग रेप मामले में हजारों लोगों ने अलवर-जयपुर हाइवे पर लगाया जाम, भारी पुलिस बल तैनात

अलवर. अलवर जिले के थानागाजी में महिला के साथ हुए गैंग रेप मामले में गुस्साए लोगों ने अलवर-जयपुर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। गुस्साई भीड़ ने निर्णायक कमेटी पर ही सवाल उठाते हुए जाम लगा दिया। हुआ यों कि प्रशासन ने आरोपियों को पकडऩे के लिए कमेटी से 48 घंटे का समय मांगा। कमेटी ने प्रशासन की बात मान ली। इससे नाराज होकर हजारों की संख्या में युवा अलवर-जयपुर हाइवे पहुंचे और वहीं बैठकर जाम लगा दिया। इससे सडक़ पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस प्रशासन व अधिकारियों के समझाने के बाद भी नहीं माने। अभी मौके पर तनाव की स्थिति है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

वहीं इस मामले में जयपुर में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॅा. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने सिविल लाइन की ओर कूच किया। रैली के रूप में बढ़ रहे लोगों की भीड़ को देखते जयपुर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सिविल लाइन फाटक के पास दो स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई। किरोड़ी निवास से रैली के रूप में निकले लोग दोपहर करीब सवा एक बजे सिविल लाइन फाटक पहुंचे, जहां पुलिस की दोहरी सुरक्षा व्यवस्था थी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने सिविल लाइन पर पुलिस सुरक्षा घेराव से आगे बढऩे की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों में मौजूद एक युवती पुलिस सुरक्षा घेराव से आगे बढऩे के लिए धक्का-मुक्की करने लगी तो मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोका।