5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां चोरों ने एक रात में 4 दुकानों के ताले तोड़े, इतने लाख का सामान किया पार, व्यापारियों में रोष

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 21, 2018

Theft In 4 Shops In Khairthal Alwar

अलवर में यहां चोरों ने एक रात में 4 दुकानों के ताले तोड़े, इतने लाख का सामान किया पार, व्यापारियों में रोष

अलवर के खैरथल में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। बुधवार रात बिजली घर में तिजोरी तोडऩे व वाहन चोरी करने की घटना के अगले दिन गुरुवार की रात बदमाशों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। बदमाशों ने रेलवे फाटक के पास इलेक्ट्रोनिक की दुकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक अजय पमनानी ने बताया कि चोर दुकान में रखे करीब 45 मोबाईल चोरी कर ले गए। जिनकी अनुमानित लागत करीब छह लाख रुपए है। चोरों ने दुकान के पीछे का शटर तोड़ कर माल पार कर दिया।

वहीं सब्जी मंडी में फाइनेंस कंपनी चलाने वाले भुनेश्वर आडवाणी के ऑफिस से चोरों ने शटर तोड़ कर गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये की लागत की सोने का गहना नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। इसके साथ ही कस्बे के मातौर रोड़ स्थित परशुराम भवन के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान से दो बड़ी एलइडी टीवी ले गए। इसके अलावा चोर पास ही में मिस्त्री की दुकान के भी ताले तोडकऱ चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सम्भवत: से चोर कुछ नही ले जा सके।

Khairthal Alwar" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/21/police1_3868666-m.jpg">

आज सुबह कस्बे में चोरी की सूचना आग की तरह फैल गई। इन घटनाओं पर व्यापारियों ने भारी रोष प्रकट किया है। संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने कस्बे में बढ़ रही चोरियों की वारदातों पर नगरपालिका पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि नगरपालिका कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की उचित देखभाल करने में विफल रही है। करीब आठ लाख की लागत से लगे ये कैमरे शो पीस बने हुए है ।

रोघा ने बताया कि गत मार्च में सरे बाजार हुई व्यापारी मुकेश गर्ग की हत्या के बाद तत्कालीन विधायक रामहेत यादव ने खैरथल कस्बे में कैमरे लगवाने की घोषणा की थी जो भी अभी तक नही लगे हैं। पुलिस ने इन घटनाओं को लेकर आज शाम पुलिस थानें में बैठक रखी है। पुलिस ने इन घटनाओं मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।